ब्रेकिंग
किसानों के खेतों से लेकर उनके खातों तक का ध्यान रख रही है: राज्य सरकार - मुख्यमंत्री डॉ. यादव एमपीईएसबी की भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवालः पंचायत समन्वय अधिकारी भर्ती में 311 पदों मे एससी को एक भी ... कवच योजना को मिली मंजूरी, 5 हजार किसानों को मिलेगा नए ऋण का लाभः सांसद बंशीलाल गुर्जर खेत के रास्ते को लेकर विवाद, लाठियों से हमला करने वाले गोपाल रामेश्वर कुमावत सहित पांच आरोपियों पर अ... सीतामऊ थाना पुलिस ने अवैध शराब के 60 क्वार्टर देशी शराब बरामद मंदसौर। जिला चिकित्सालय मंदसौर में विधायक प्रतिनिधि बदले, मनोहर नाहटा की जगह जितेंद्र गुगर को मिली ज... लाड़ली बहना योजना को रोजगार से जोड़ने पर जोर, मंत्री निर्मला भूरिया ने दिए सख्त निर्देश, मुख्यमंत्री ड... अभय को भानपुरा को पुलिस ने सट्टा लिखते हुए पकड़ा मंदसौर जिला के 400 पटवारी सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहे दतिया में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह की जीत

विदिशा के पूर्व कांग्रेस विधायक शशांक भार्गव और अन्य नेता आज भाजपा में शामिल

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और राज्य भाजपा प्रमुख वी.डी. शर्मा की उपस्थिति में पूर्व कांग्रेस विधायक शशांक भार्गव और अन्य नेता आज भाजपा में शामिल हो गए।

लोकसभा चुनाव से पहले मध्य प्रदेश में कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है। विदिशा के पूर्व विधायक और चार बार  चुनाव लड़ चुके शशांक भार्गव ने आज कांग्रेस का साथ छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की मौजूदगी में उन्होंने बीजेपी की सदस्यता ली। इस दौरान पूर्व सीएम और विदिशा लोकसभा सीट से प्रत्याशी शिवराज सिंह चौहान ने उनका स्वागत किया और उन्हें जन नेता बताया।

शशांक भार्गव के साथ रायसेन युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष, विदिशा ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष, विदिशा पार्षद सहित अन्य नेताओं ने भी की बीजेपी की सदस्यता ली।

Leave A Reply

Your email address will not be published.