भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और राज्य भाजपा प्रमुख वी.डी. शर्मा की उपस्थिति में पूर्व कांग्रेस विधायक शशांक भार्गव और अन्य नेता आज भाजपा में शामिल हो गए।
लोकसभा चुनाव से पहले मध्य प्रदेश में कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है। विदिशा के पूर्व विधायक और चार बार चुनाव लड़ चुके शशांक भार्गव ने आज कांग्रेस का साथ छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की मौजूदगी में उन्होंने बीजेपी की सदस्यता ली। इस दौरान पूर्व सीएम और विदिशा लोकसभा सीट से प्रत्याशी शिवराज सिंह चौहान ने उनका स्वागत किया और उन्हें जन नेता बताया।
शशांक भार्गव के साथ रायसेन युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष, विदिशा ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष, विदिशा पार्षद सहित अन्य नेताओं ने भी की बीजेपी की सदस्यता ली।