ब्रेकिंग
किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर के जन्मदिन पर शुभकामनाओं का सिलस...
आयुष्मान भारत के सीईओ अरविंद शाह ने मध्यप्रदेश में मरीजों के ईलाज में गड़बड़ करने वाले 2 हॉस्पिटल के व...
पिपलियामंडी पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार
भैंसोदामंडी नगर परिषद सीएमओ ने चुनाव से पूर्व दिखाई दबंगाई, नवनिर्माणाधीन भवन के विरुद्ध जारी किया न...
अभिषेक आनंद भापुसे (2018) को पुलिस अधीक्षक मंदसौर नारकोटिक्स विभपाग का अतिरिक्त प्रभार मिला
कृष्ण मंदिरों में आज गूंजेगा जय कन्हैया लाल की, जन्माष्टमी पर उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़, बांके-बिहार...
भानपुरा पुलिस की सट्टा एक्ट के तहत कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई
शेरगढ़ में 10 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा-प्रधानमंत्री श्री मोदी के जन्म दिवस पर 17 सितंबर को महाकाल महालोक म...
भोपाल। मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ाने वाले शिक्षकों का वेतन कम नहीं है। एक शिक्षक अपने वेतन से माता-पिता और बच्चों की भली भांति देखभाल कर सकता है, परंतु पैसे की भूख लोगों से ऐसे अपराध भी करवा देती है जिसके कारण उनकी अपनी सरकारी नौकरी भी खतरे में पड़ जाती है। खरगोन का एक सरकारी शिक्षक, इंदौर में नकली नोटों का धंधा करता था। पुलिस द्वारा पकड़ लिया गया है।
शिक्षक का नाम सिद्दीकी मोहम्मद निवासी सनावद जिला खरगोन बताया गया है। इंदौर पुलिस ने बताया कि उन्होंने सिद्दीकी मोहम्मद के साथ शाहरुख और शेर निवासी सनावद, मंसूरी निवासी पंधाना खंडवा और दिलीप सिंह निवासी कसरावद जिला खरगोन को गिरफ्तार किया है। इन सबके पास से ₹90000 मूल्य के नकली नोट पकड़े गए हैं। इनमें ₹500 के 180 नोट है। इंदौर पुलिस ने दावा किया कि यह लोग नकली नोट छापने का धंधा करते हैं। इंदौर में कमल नाम के व्यक्ति को सप्लाई करने के लिए आए थे।
पुलिस ने बताया कि आरोपी सिद्दीकी मोहम्मद मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग में शिक्षक के पद पर पदस्थ है परंतु 3 साल से सस्पेंड चल रहा है। उसने कहीं गंभीर घोटाले किए हैं जिनकी जांच चल रही है। पुलिस ने कहा कि अभी तो हमने केवल आरोपियों को पकड़ा है। इनकी प्रिंटिंग प्रेस कहां पर है और इंदौर के अलावा कहां-कहां नकली नोटों की सप्लाई करते थे सब कुछ पता करना बाकी है। @c