ब्रेकिंग
किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर के जन्मदिन पर शुभकामनाओं का सिलस... आयुष्मान भारत के सीईओ अरविंद शाह ने मध्यप्रदेश में मरीजों के ईलाज में गड़बड़ करने वाले 2 हॉस्पिटल के व... पिपलियामंडी पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार भैंसोदामंडी नगर परिषद सीएमओ ने चुनाव से पूर्व दिखाई दबंगाई, नवनिर्माणाधीन भवन के विरुद्ध जारी किया न... अभिषेक आनंद भापुसे (2018) को पुलिस अधीक्षक मंदसौर नारकोटिक्स विभपाग का अतिरिक्त प्रभार मिला कृष्ण मंदिरों में आज गूंजेगा जय कन्हैया लाल की, जन्माष्टमी पर उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़, बांके-बिहार... भानपुरा पुलिस की सट्टा एक्ट के तहत कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई शेरगढ़ में 10 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा-प्रधानमंत्री श्री मोदी के जन्म दिवस पर 17 सितंबर को महाकाल महालोक म...

मंदसौर मे अधिकारी वर्ग विपक्ष की तो दूर, सत्ता में बैठे जन प्रतिनिधियों की भी नहीं सुन रहे-सीईओ जिला पंचायत पर भी आरोप

प्रभारी खनिज अधिकारी भावना सेंगर के खिलाफ सदस्यों ने निंदा प्रस्ताव पारित 

भोपाल। मध्यप्रदेश, मंदसौर जिले में अधिकारियों के रवैये से जिला पंचायत के सदस्य नाराज है। अधिकारी विपक्ष की तो दूर, सत्ता में बैठे जन प्रतिनिधियों की भी नहीं सुन रहे हैं। ऐसे में अब भाजपा समर्थित मंदसौर जिला पंचायत के अध्यक्ष सहित सदस्य कलेक्टर के सामने धरना प्रदर्शन और आमरण अनशन करने की तैयारी में है।
एक दैनिक के अनुसार मंगलवार को जिला पंचायत कार्यालय के सभागृह में सामान्य प्रशासन समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गा पाटीदार सहित बीजेपी और कांग्रेस के सदस्य अधिकारियों पर बिफर पड़े। बैठक में अधिकारियों पर हिटलर शाही व्यवहार के आरोप लगे।
जिला पंचायत सीईओ कुमार सत्यम पर आरोप लगाया कि वे बिना सदस्यों के संज्ञान में लाए अकेले ही फैसले ले रहे हैं। उनके गलत निर्णय से शासन को राजस्व की हानि भी हो रही है।
जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गा पाटीदार ने बताया कि जल संसाधन विभाग, जल निगम, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने अपना पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। खनिज विभाग अधिकारीयों को भी अपना पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत करना था लेकिन वह बैठक मे मौजुद नही रहे।
इसके बाद प्रभारी खनिज अधिकारी भावना सेंगर के खिलाफ सदस्यों ने निंदा प्रस्ताव पारित किया। दूर्गा पाटीदार ने बताया की जिस कम्पनी द्वारा जो खनन किया गया था उसकी पेंनल्टी की राशि वसुल किये बिना ही विभाग ने उसे दोबारा नई लिज कैसे दे दी। उन्होने आरोप लगाया की अमृत सागर तालाब योजना में श्री मुरम की खुदाई की गई जबकि इसके बारे में जिला की पंचायत सदस्यों को अवगत नहीं कराया गया। वही जल संसाधन विभाग द्वारा बिछाई गई पाइपलाइन में भी मापदंडों का ध्यान नहीं रखा गया। बैठक में जल संसाधन विभाग को सुधारने के निर्देश दिए गए है।

B4 Times India -सुत्रों की माने तो स्वास्थ्य विभाग और खनिज विभाग मे अधिकारी कर्मचारीयों के द्वारा भारी गड़बीयां की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.