ब्रेकिंग
अष्टमुखी श्री पशुपतिनाथ का भव्य छप्पन भोग श्रृंगार, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु; भक्ति के रंग में सज... कोतवाली पुलिस की जुआरियों पर बड़ी कार्रवाई, 1.46 लाख रुपये नकद बरामद, 17 आरोपियों के खिलाफ पब्लिक गेम... संस्कार नहीं है तो जीवन शून्य है-उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा, मल्हारगढ़ में सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय... सागर जिले की बंडा तहसील में नकली शराब से हुईं मौतों के मामले में मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देश पर ... सागर जहरीली शराब कांड पर जीतू पटवारी का सरकार पर हमला, बोले-शराब माफियाओं का कब्जा 4695 पदों की नई भर्ती पर घमासान, मध्यप्रदेश सरकार के गुड गवर्नेंस पर 9300 जनसेवा मित्रों के सवाल,“कु... सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी मंदसौर पुलिस ने अंतरराज्यीय बागरिया गैंग का किया पर्दाफाश, 5 राज्यों में 17 स्थानों पर नकबजनी की वार... उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा रविवार को भाजपा की जिला बैठक एवं कार्यशाला में होगें शामिल गरोठ के वार्ड एक मे सड़क के गड्ढों से परेशान जनता, धरने की चेतावनी

आप सभी के आशीर्वाद से पार्टी ने मुझे एक बार पुनः उम्मीदवार घोषित किया – मंदसौर सांसद श्री गुप्ता

मंदसौर। भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति द्वारा मंदसौर नीमच जावरा संसदीय क्षेत्र से एक बार पुनः वर्तमान सांसद सुधीर गुप्ता को अपना उम्मीदवार घोषित किया गया है जिससे संपूर्ण संसदीय क्षेत्र में प्रसन्नता की लहर है। रविवार को जिला भाजपा कार्यालय मंदसौर पर भाजपा जिला अध्यक्ष नानालाल अटोलिया के नेतृत्व में सांसद एवं भाजपा उम्मीदवार सुधीर गुप्ता का जिला भाजपा पदाधिकारी मंडल अध्यक्षों मोर्चे प्रकोष्ठों के पदाधिकारी द्वारा स्वागत किया गया। स्वागत के पूर्व पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष पदाधिकारी ,मोर्चा प्रकोष्ठ अध्यक्ष एवं पदाधिकारी पार्षद साथियों द्वारा सुधीर गुप्ता का फूल माला और दुपट्टा पहना कर स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सांसद एवं भाजपा उम्मीदवार सुधीर गुप्ता ने कहा कि आज पूरे देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी के नेतृत्व में राम उत्सव मनाया जा रहा है! सर्वत्र सनातन धर्म की गूंज सुनाई दे रही है। हम सभी भाग्यशाली कार्यकर्ता है कि हमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी के नेतृत्व में देश सेवा करने का सौभाग्य सत्ता और संगठन के माध्यम से मिल रहा है। मुझे आप सभी के सहयोग और आशीर्वाद से एक बार पुनः पार्टी ने इस संसदीय क्षेत्र से अपना उम्मीदवार घोषित किया है। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर का भी स्वागत किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.