ब्रेकिंग
अष्टमुखी श्री पशुपतिनाथ का भव्य छप्पन भोग श्रृंगार, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु; भक्ति के रंग में सज... कोतवाली पुलिस की जुआरियों पर बड़ी कार्रवाई, 1.46 लाख रुपये नकद बरामद, 17 आरोपियों के खिलाफ पब्लिक गेम... संस्कार नहीं है तो जीवन शून्य है-उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा, मल्हारगढ़ में सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय... सागर जिले की बंडा तहसील में नकली शराब से हुईं मौतों के मामले में मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देश पर ... सागर जहरीली शराब कांड पर जीतू पटवारी का सरकार पर हमला, बोले-शराब माफियाओं का कब्जा 4695 पदों की नई भर्ती पर घमासान, मध्यप्रदेश सरकार के गुड गवर्नेंस पर 9300 जनसेवा मित्रों के सवाल,“कु... सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी मंदसौर पुलिस ने अंतरराज्यीय बागरिया गैंग का किया पर्दाफाश, 5 राज्यों में 17 स्थानों पर नकबजनी की वार... उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा रविवार को भाजपा की जिला बैठक एवं कार्यशाला में होगें शामिल गरोठ के वार्ड एक मे सड़क के गड्ढों से परेशान जनता, धरने की चेतावनी

कांग्रेस अध्यक्ष जितू पटवारी ने कहा की मध्यप्रदेश को अब एक स्वतंत्र, प्रभावी, परिणामदायक और पूर्णकालिक गृहमंत्री की आवश्यकता है!

भोपाल। मध्यप्रदेश, कांग्रेस अध्यक्ष जितू पटवारी ने प्रदेश मे बढ़ते अपराधों पर चिंता जाहिर करते हुए एक्स पर ट्विट करते हूए कहा की प्रदेश मे अपराध बढ़ रहे है जिसको रोकने के लिए कोई ठोस उपाय होना चाहिए ! श्री पटवारी ने बताया की इंदौर से एक बार फिर चिंता बढ़ाने वाली खबर आई है! फिल्मी स्टाइल में पलक झपकते ही 5 लाख रुपए लूट लिए गए! घटना बुधवार रात एक पेट्रोल पंप की है! • पेट्रोल भरवाने के लिए पीड़ित सुनील शर्मा ने डिक्की खोली ही थी कि बाइक सवार दो लुटेरे आए और बैग लेकर भाग गए! गुरुवार रात तक बदमाशों का कोई सुराग नहीं था! • 04 दिन पहले ही इंदौर पुलिस ने मेगा गुंडा अभियान के तहत फ्लैग मार्च किया था! क्योंकि यह कहा जाने लगा था कि स्वच्छता में तो इंदौर नंबर वन है ही, लेकिन चोरी/डकैती में कहीं नंबर वन न बन जाए! • इसी को देखते हुए पुलिस के तमाम अधिकारी मैदान में उतरे और रात 11:00 से सुबह 5:00 बजे तक विशेष अभियान चलाया गया. लेकिन, अब लग रहा है कि अपराधियों के हौसले ज्यादा बुलंद हैं! • मध्यप्रदेश की औद्योगिक राजधानी गहरी और गंभीर चिंता में डूब रही है! बेलगाम हो चुके अपराध अब रोजाना ही सुरक्षा व्यवस्था के दावों को धूल चटा रहे हैं! लोग बेवजह परेशान हो रहे हैं, लेकिन सरकार बेपरवाह है! • जनता की चिंता इसलिए ज्यादा बढ़ती जा रही है, क्योंकि इंदौर की तरह ही मध्य प्रदेश के कई गांवों शहरों में कानून-व्यवस्था चौपट हो चुकी है! लेकिन, सरकार बेपरवाह है! • पिछले दिनों मुख्यमंत्री जी को लिखे पत्र में भी मैंने कई घटनाओं के साथ, संभावित समाधान पर भी सरकार का ध्यान आकृष्ट किया था! लेकिन, सरकार बेपरवाह है! • मैं अपनी बात को पुनः दोहरा रहा हूं और जोर देकर यह कहना चाहता हूं कि मध्यप्रदेश को अब एक स्वतंत्र, प्रभावी, परिणामदायक और पूर्णकालिक गृहमंत्री की आवश्यकता है! एक ऐसा व्यक्ति जो जिम्मेदार होने के साथ, जवाबदेह भी हो!

Leave A Reply

Your email address will not be published.