ब्रेकिंग
मंदसौर में सट्टा लिखते युवक गिरफ्तार, नगदी व सट्टा पर्ची जब्त मंदसौर विधायक विपिन जैन ने अधिकारियों की लापरवाही पर जताई बड़ी नाराजगी, विजन डॉक्यूमेंट बैठक मे बोले ... नाहरगढ़ पुलिस की जुआ फड़ पर कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार, ताश के पत्ते व 2680 नगद जब्त नाहरगढ़ पुलिस की जुआ फड़ पर कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार, ताश के 52 पत्ते व 2680 नगद जब्त किसानों के खेतों से लेकर उनके खातों तक का ध्यान रख रही है: राज्य सरकार - मुख्यमंत्री डॉ. यादव एमपीईएसबी की भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवालः पंचायत समन्वय अधिकारी भर्ती में 311 पदों मे एससी को एक भी ... कवच योजना को मिली मंजूरी, 5 हजार किसानों को मिलेगा नए ऋण का लाभः सांसद बंशीलाल गुर्जर खेत के रास्ते को लेकर विवाद, लाठियों से हमला करने वाले गोपाल रामेश्वर कुमावत सहित पांच आरोपियों पर अ... सीतामऊ थाना पुलिस ने अवैध शराब के 60 क्वार्टर देशी शराब बरामद मंदसौर। जिला चिकित्सालय मंदसौर में विधायक प्रतिनिधि बदले, मनोहर नाहटा की जगह जितेंद्र गुगर को मिली ज...

मंदसौर एसपी के निर्देशन मे पुलिस थाना भानपुरा नें 15 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडा चूरा किया जप्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मंदसौर। अनुराग सुजानिया पुलिस अधीक्षक जिला मन्दसौर के निर्देशन में अवेध मादक पदार्थो की तस्करी की रोकथाम हेतु चलाये जा रहें अभियान के अन्तर्गत गोतम सोलंकी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंदसौर तथा श्रीमती हेमलता कुरील अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ, राजाराम धाकड एस.डी.ओ.पी. गरोठ के मार्ग दर्शन मे थाना प्रभारी भानपुरा कमलेश प्रजापति के नेतृत्व में उपनिरीक्षक कपिल सोराष्ट्रीय चोकी प्रभारी भेसोदामण्डी तथा उनकी टीम को सफलता मिली है। सउनि देवीसिंह डामोर को मुखबीर सुचना प्राप्त हुई थी की 01 तस्कर भवानी मंडी रेलवे स्टेशन से डोडा चूरा लेकर जाने वाले है जो फोर्स लेकर भवानी मंडी रेलवे स्टेशन मालगोदाम के पास पुहचे जहां एक व्यक्ति मिला जिसके दोनो हाथो मे थेले थे, जिसको घेरा बंदी करके पकड़ा जिससे नाम पता पुछते जिसने अपना नाम मुकेश पिता शंभुलाल मालवीय उम्र 31 साल निवासी पिपलिया पीथा थाना आलोट जिला रतलाम बताया जिसे एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानो का पालन करते हुये आरोपी के कब्जे वाले थैलो की तलाशी लेते थैलो में 15 किलो ग्राम अवेध मादक पदार्थ डोडाचुरा होना पाया गया जो आरोपी के कब्जे से डोडाचुरा जप्त कर आरोपी को विधीवत गिरफ्तार किया गया तथा थाना भानपुरा पर आरोपी के विरूद्ध धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट का कायम कर विवेचना मे लिया गया आरोपी से डोडाचुरा के स्त्रोत के संबेध मे पुछताछ की जावेगी। उक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी भानपुरा निरीक्षक कमलेश प्रजापति, उनि कपिल सोराष्ट्रीय चोकी प्रभारी भेसोदामंडी, सउनि देविसिंह डामोर, सउनि बाबुलाल डामोर, प्र आर 588 गंगाचरण, आरक्षक 118 प्रेम रावत, आरक्षक 764 दिनेश कुमार, त्च्थ् चोकी भवानीमण्डी के आर 1402077 अरूण कौशिक तथा आर 910274 प्रहलाद कुमार मीणा का योगदान रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.