ब्रेकिंग
मंदसौर विधायक विपिन जैन ने अधिकारियों की लापरवाही पर जताई बड़ी नाराजगी, विजन डॉक्यूमेंट बैठक मे बोले ... नाहरगढ़ पुलिस की जुआ फड़ पर कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार, ताश के पत्ते व 2680 नगद जब्त नाहरगढ़ पुलिस की जुआ फड़ पर कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार, ताश के 52 पत्ते व 2680 नगद जब्त किसानों के खेतों से लेकर उनके खातों तक का ध्यान रख रही है: राज्य सरकार - मुख्यमंत्री डॉ. यादव एमपीईएसबी की भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवालः पंचायत समन्वय अधिकारी भर्ती में 311 पदों मे एससी को एक भी ... कवच योजना को मिली मंजूरी, 5 हजार किसानों को मिलेगा नए ऋण का लाभः सांसद बंशीलाल गुर्जर खेत के रास्ते को लेकर विवाद, लाठियों से हमला करने वाले गोपाल रामेश्वर कुमावत सहित पांच आरोपियों पर अ... सीतामऊ थाना पुलिस ने अवैध शराब के 60 क्वार्टर देशी शराब बरामद मंदसौर। जिला चिकित्सालय मंदसौर में विधायक प्रतिनिधि बदले, मनोहर नाहटा की जगह जितेंद्र गुगर को मिली ज... लाड़ली बहना योजना को रोजगार से जोड़ने पर जोर, मंत्री निर्मला भूरिया ने दिए सख्त निर्देश, मुख्यमंत्री ड...

सांवेर में गौशाला के लिए भूमि आवंटित की जाएगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से शाम विधानसभा स्थित उनके कक्ष में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए प्रतिनिधि मंडलों, विधायकों और मंत्रीगण के साथ जनप्रतिनिधियों ने भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को विकास से जुड़े सुझाव पत्र दिए गए, जिन पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव से जलसंसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट के साथ सांवेर क्षेत्र के जन प्रतिनिधियों और नागरिकों ने गौशाला प्रारंभ करने के संबंध में आग्रह किया और आवश्यक भूमि की मांग की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सांवेर में गौशाला प्रारंभ करने के लिए भूमि आवंटित की जाएगी।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से ही जल संसाधन मंत्री तुलसी राम सिलावट के नेतृत्व में विधान सभा स्थित कक्ष में एक अन्य प्रतिनिधि मंडल ने भेंट की। प्रतिनिधि मंडल द्वारा सांवेर विधान सभा के 39 गांव के किसानों ने पश्चिमी रिंग रोड के संबंध में होने वाली समस्याओं से अवगत करवाया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों की इस समस्या पर विचारोपरांत शीघ्र ही उचित निर्णय करने का आश्वासन दिया। मंत्री तुलसी सिलावट ने इंदौर स्थित मध्यप्रदेश नेहरू केंद्र लालबाग परिसर स्थित उद्यान के उन्नयन एवं पर्यटन संभावनाओं को बढ़ाने के संबंध में भी सुझाव पत्र दिया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह, पूर्व मंत्री अजय विश्नोई, विधायक प्रदीप लारिया ने भेंट की और विकास से संबंधित सुझावों से अवगत करवाया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.