मंदसौर नगर का विस्तार लगातार जारी, आसपास के ग्रामीण क्षेत्रो को मिलाकर नगर निगम का दर्जा मिले-विधानसभा में मांग
भोपाल। विधानसभा में मंगलवार को विधानसभा में शून्यकाल के दौरान जनप्रिय क्षेत्रीय विधायक विपिन जैन द्वारा मंदसौर नगरवासियो की बहुप्रतिक्षित मांग को विधानसभा में उठाते हुये मंदसौर नगर पालिका को नगर निगम का दर्जा दिये जाने की मांग रखी। शून्यकाल के दौरान विधायक श्री जैन ने इस संदभ में कहा कि मंदसौर नगर का विस्तार लगातार जारी है। वर्तमान में मंदसौर नगर पालिका की सीमा के बाहर भी काॅलोनियो का विस्तार होने के साथ ही शहरी आबादी निवास कर रही है। लगातार विस्तार के चलते वर्तमान में मंदसौर नगर की आबादी क्षेत्र संजीत मार्ग, सीतामऊ मार्ग के अलावा महू नीमच रोड के साथ ही रेवास देवडा मार्ग के बायपास के दुसरी तरफ तक जा पहुंची है इस दृष्टी से आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों को मिलाकर मंदसौर नगर पालिका को नगर निगम का दर्जा दिया जा सकता है।
विधायक श्री जैन ने कहा कि मंदसौर नगर पालिका का नगर निगम में उन्नयन होने से विकास के नए आयाम स्थापित होंगे और सुविधाओं का विस्तार होगा वहीं लंबे समय से जनता और जनप्रतिनिधियों की भी मांग पुरी हो जायेगी