ब्रेकिंग
अनुराग जैन होंगे नीति आयोग के नए सीईओ, मुख्य सचिव पद को लेकर अटकलों पर लगा विराम म.प्र.विधानसभा में गूंजा मंदसौर के किसानों के लंबित मुआवजे का मुद्दा, विधायक विपिन जैन ने 2020 की अत... शादी कराने के नाम पर 36 वर्षीय युवक से ठगी, आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मंदसौर कोतवाली पुलिस ने 18 क्वार्टर देशी शराब जब्त मध्यप्रदेश ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द... एमडी तस्करी मामले में बाबू सिंधी गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी सलाखों के पीछे, नये के विरूद्ध कोतवाली पुलि... मध्यप्रदेश विधानसभा कार्य मंत्रणा समिति की बैठक संपन्न, विधानसभा अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट, आगामी वि... मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में भीषण हादसा: सेल्फी लेते समय ट्रक ने छह दोस्तों को कुचला, सभी की मौ... गधों को खिलाए गुलाब जामुन, अगले दिन भोपाल में हुई बारिश; मानसून मनाने की लोक मान्यता फिर चर्चा में मंदसौर कोतवाली पुलिस की कार्रवाईः तीन आरोपियों से धारदार छुरे जब्त, आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज

मध्य प्रदेश से बंसीलाल गुर्जर डॉ एल मुरुगन, उमेश नाथ महाराज, माया नारोलिया को राज्यसभा उम्मीदवार घोषित

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने आज बुधवार की सुबह दो राज्यों में होने वाले आगामी राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव के लिए पांच नामों की घोषणा की है। जारी सूची में मध्य प्रदेश से चार नाम और आडिशा से एक नाम फाइनल किया गया है। भाजपा केंद्रीय कार्यालय द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार मध्य प्रदेश से डॉ एल मुरुगन, उमेश नाथ महाराज, माया नारोलिया और बंसीलाल गुर्जर को राज्यसभा उम्मीदवार घोषित किया गया है
भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने राज्यसभा निर्वाचन हेतु मध्यप्रदेश से डॉ. एल. मुरुगन, उमेश नाथ महाराज, श्रीमती माया नारोलिया एवं बंशीलाल गुर्जर के नामों को स्वीकृति प्रदान की है। डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने एक्स पर टिवीट् करते हूए सभी को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी देते हुए कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में आप विकसित भारत के लक्ष्य में आपका परिश्रम सहयोगी होगा।

गौरतलब है कि ओडिशा की तीन सीटों में से दो के उम्‍मीदवारों ने मंलवार को ही नामांकन भरा है और तीसरे के नाम पर बना संस्‍पेंस आज पार्टी द्वारा की गई नाम की घोषणा के साथ ही खत्म हो गया है। यहां मध्य प्रदेश में राज्यसभा की 5 सीटें खाली हो रही हैं, जिसके लिए 4 भाजपा के पाले में तो एक कांग्रेस के हिस्से में जाती दिख रही हैं। यहां बतलाते चलें कि 27 फरवरी को 15 राज्य की 56 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव होना है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.