ब्रेकिंग
किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर के जन्मदिन पर शुभकामनाओं का सिलस... आयुष्मान भारत के सीईओ अरविंद शाह ने मध्यप्रदेश में मरीजों के ईलाज में गड़बड़ करने वाले 2 हॉस्पिटल के व... पिपलियामंडी पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार भैंसोदामंडी नगर परिषद सीएमओ ने चुनाव से पूर्व दिखाई दबंगाई, नवनिर्माणाधीन भवन के विरुद्ध जारी किया न... अभिषेक आनंद भापुसे (2018) को पुलिस अधीक्षक मंदसौर नारकोटिक्स विभपाग का अतिरिक्त प्रभार मिला कृष्ण मंदिरों में आज गूंजेगा जय कन्हैया लाल की, जन्माष्टमी पर उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़, बांके-बिहार... भानपुरा पुलिस की सट्टा एक्ट के तहत कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई शेरगढ़ में 10 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा-प्रधानमंत्री श्री मोदी के जन्म दिवस पर 17 सितंबर को महाकाल महालोक म...

मंदसौर नगर पालिका को नगर निगम का दर्जा दिया जा सकता – विधायक श्री विपिन जैन

मंदसौर नगर का विस्तार लगातार जारी, आसपास के ग्रामीण क्षेत्रो को मिलाकर नगर निगम का दर्जा मिले-विधानसभा में मांग
भोपाल। विधानसभा में  मंगलवार को विधानसभा में शून्यकाल के दौरान जनप्रिय क्षेत्रीय विधायक विपिन जैन द्वारा मंदसौर नगरवासियो की बहुप्रतिक्षित मांग को विधानसभा में उठाते हुये मंदसौर नगर पालिका को नगर निगम का दर्जा दिये जाने की मांग रखी। शून्यकाल के दौरान विधायक श्री जैन ने इस संदभ में कहा कि मंदसौर नगर का विस्तार लगातार जारी है। वर्तमान में मंदसौर नगर पालिका की सीमा के बाहर भी काॅलोनियो का विस्तार होने के साथ ही शहरी आबादी निवास कर रही है। लगातार विस्तार के चलते वर्तमान में मंदसौर नगर की आबादी क्षेत्र संजीत मार्ग, सीतामऊ मार्ग के अलावा महू नीमच रोड के साथ ही रेवास देवडा मार्ग के बायपास के दुसरी तरफ तक जा पहुंची है इस दृष्टी से आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों को मिलाकर मंदसौर नगर पालिका को नगर निगम का दर्जा दिया जा सकता है।
विधायक श्री जैन ने कहा कि मंदसौर नगर पालिका का नगर निगम में उन्नयन होने से विकास के नए आयाम स्थापित होंगे और सुविधाओं का विस्तार होगा वहीं लंबे समय से जनता और जनप्रतिनिधियों की भी मांग पुरी हो जायेगी
Leave A Reply

Your email address will not be published.