ब्रेकिंग
अष्टमुखी श्री पशुपतिनाथ का भव्य छप्पन भोग श्रृंगार, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु; भक्ति के रंग में सज... कोतवाली पुलिस की जुआरियों पर बड़ी कार्रवाई, 1.46 लाख रुपये नकद बरामद, 17 आरोपियों के खिलाफ पब्लिक गेम... संस्कार नहीं है तो जीवन शून्य है-उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा, मल्हारगढ़ में सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय... सागर जिले की बंडा तहसील में नकली शराब से हुईं मौतों के मामले में मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देश पर ... सागर जहरीली शराब कांड पर जीतू पटवारी का सरकार पर हमला, बोले-शराब माफियाओं का कब्जा 4695 पदों की नई भर्ती पर घमासान, मध्यप्रदेश सरकार के गुड गवर्नेंस पर 9300 जनसेवा मित्रों के सवाल,“कु... सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी मंदसौर पुलिस ने अंतरराज्यीय बागरिया गैंग का किया पर्दाफाश, 5 राज्यों में 17 स्थानों पर नकबजनी की वार... उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा रविवार को भाजपा की जिला बैठक एवं कार्यशाला में होगें शामिल गरोठ के वार्ड एक मे सड़क के गड्ढों से परेशान जनता, धरने की चेतावनी

जावरा एसडीएम को हटाया, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा ग्रामीणों से अभद्रता का कृत्य, दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज रतलाम जिले के जावरा एसडीएम द्वारा ग्रामीणों से अभद्रता का कृत्य, दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। मेरे निर्देश पर एसडीएम को जिला मुख्यालय अटैच कर दिया गया है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया की सुशासन हमारा मूल मंत्र हैं. मध्यप्रदेश में नागरिकों से इस तरह का अशोभनीय व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
रतलाम कलेक्टर भास्कर लक्षकार के मामला संज्ञान में आने के बाद उन्होंने एसडीएम अनिल भाना से स्पष्टीकरण मांगा था और एडीएम को जांच के निर्देश दिए गये थे हैं।

यह है मामला-जावरा एसडीएम ने ग्रामीणों को कहे अपशब्द
जानकारी के मुताबिक, जावरा एसडीएम अनिल भाना गांव बड़ायला चौरासी में पहुंचे थे. जहां रेलवे दोहरीकरण के लिए किसानों की जमीन अधिग्रहण का काम चल रहा है. जिसे लेकर किसानों ने एसडीएम से मुआवजे की बात को लेकर अपनी इच्छा के अनुसार मुआवजे की मांग की, लेकिन दोनों ही तरफ की बातों में आपसी सहमति नहीं बनी. जिसके बाद एसडीएम अनिल भाना किसानों पर भड़क गए और सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि ग्रामीणों को अपशब्द कहने लगे. साथ ही बोला कि ’जमीन तो अपन अधिग्रहण कर लेंगे देखता हूं अब मैं तुम्हे’. यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और लोग अपनी अलग-अलग प्रतिक्रिया देते हुए नजर आ रहे हैं।

बता दें की मध्य प्रदेश में दिनों अधिकारियों की अफसरशाही सिर पर चढ़कर बोल रही है. अलग-अलग जिले से एसडीएम की अफसरशाही के मामले सामने आ रहे हैं. देवास के सोनकच्छ तहसीलदार, शाजापुर एसडीएम, बांधवगढ़ एसडीएम और सिंगरौली एसडीएम के बाद एक और मामला सामने आया है। जी हां रतलाम जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. जिसमें जिले के जावरा एसडीएम अनिल भाना किसानों को अपशब्द कहते हुए नजर आ रहे है. बता दें जावरा एसडीएम इसके पूर्व में भी अपने एक बयान से चर्चा में रह चुके हैं।

Premium Vector | Click here button with hand cursor. click here icon with  hand pointer clicking.

Leave A Reply

Your email address will not be published.