ब्रेकिंग
“विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा”-मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में निकाली तिरंग... मंदसौर में फिर गरमाई सियासत, भाजपा पदाधिकारी को फोन पर गाली-गलौज और धमकी का मामला दर्ज मंदसौर जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जुआ-सट्टा और अवैध शराब के खिलाफ अभियान तेज मध्यप्रदेश विकास के क्षेत्र में अग्रणी राज्यों में शामिलः उपमुख्यमंत्री देवड़ा एसपी के निर्देशन में मंदसौर पुलिस की सट्टा-जुआ के खिलाफ कार्रवाई, चार प्रकरणों में 7 आरोपी गिरफ्तार,... मध्यप्रदेश पटवारियों का आंदोलन स्थगित, शासन ने प्रमुख मांगों पर कार्रवाई का दिया आश्वासन मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियानः उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने चंदवासा में किया जनसंवाद, सुनीं आमजन की... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान की शुरुआत छिंदवाड़ा से, हर शुक्रवार जनता के बीच पहुंचेंगे अधिकारीः मुख्... मंदसौर में सट्टा लिखते युवक गिरफ्तार, नगदी व सट्टा पर्ची जब्त मंदसौर विधायक विपिन जैन ने अधिकारियों की लापरवाही पर जताई बड़ी नाराजगी, विजन डॉक्यूमेंट बैठक मे बोले ...

डिंडौरी जिले में एसडीएम निशा नापित की मौत के मामले में बड़ा खुलासा, पुलिस पुछताछ मे पति मनीष शर्मा ने तकिया से मुंह दबाकर हत्या करना कबुला

भोपाल। । मध्य प्रदेश के डिंडौरी जिले में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व (एसडीएम) निशा नापित की मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। निशा की मौत बीमारी या हृदय गति रुकने से नहीं हुई। उसके पति मनीष शर्मा ने तकिया से मुंह दबाकर हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है।

डिंडौरी जिले के शाहपुरा की एसडीएम निशा नापित की रविवार की दोपहर मौत हो गई थी और उसका पति मनीष शर्मा मृत अवस्था में उसे लेकर अस्पताल पहुंचा था।
मनीष शर्मा मौत की वजह हार्ट अटैक बता रहा था। मगर, निशा की बहन ने हत्या की आशंका जताई थी। निशा के शव का पोस्टमार्टम किया गया और उसमें हत्या की वजह दम घुटना सामने आया।
इस आधार पर पुलिस ने मनीष से पूछताछ की तो उसने राज उगल दिया। मनीष ने निशा की तकिया से मुंह दबाकर हत्या की थी और साक्ष्य छुपाने के लिए कपड़ों को वाशिंग मशीन में धोकर सुखा भी दिया था। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो उसे इस बात के साक्ष्य मिले कि निशा की हृदय गति रुकने से मौत नहीं हुई है बल्कि हत्या की गई है। इस आधार पर पुलिस ने मनीष को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ की तो उसने अपना अपराध भी कबूल कर लिया है।

#khasbkabar

Leave A Reply

Your email address will not be published.