ब्रेकिंग
मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस कार्रवाई; दो महिलाओं सहित छः आरोपी कपड़ाएं, सड़क हादसे में यु... दशहरा पर रावण की पूजा होगी, मंदसौर रावण की पत्नी मंदोदरी का मायका, दामाद मानकर महिलाएं करती हैं घूं... विजयादशमी पर्व-शस्त्र-पूजन सुरक्षा और स्वतंत्रता के प्रति सम्मान का प्रतीक: मुख्यमंत्री डॉ. यादव / प... अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर 5 राउंड फायरिंग वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद, 3 अज्ञात आरोपियों के ख... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, छह मामलों में शराब जब्त; चाकूबाजी के मामले में... ग्वालियर हादसे में बड़ी कार्रवाईः CSP हटाए गए, 3 थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी निलंबित मंदसौर में अवैध शराब पर शिकंजे की तैयारी, पिछले माह कलेक्टर के दो पत्रों से प्रशासन सक्रिय, 8 आबकारी... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, पांच थाना क्षेत्रों में 6 प्रकरण दर्ज मंदसौरः मलेरिया के बढ़ते मामलों पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, 643 घरों का सर्वे; 28 लोग मिले पॉजिटिव दुर्गा अष्टमी 2026ः 19 अक्टूबर को मनाई जाएगी महाष्टमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने उमरिया जिले के बांधवगढ़ एसडीएम एवं राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी श्री अमित सिंह को सस्पेंड करने के निर्देश दिए, कहा प्रदेश में आम जन से इस तरह का अमानवीय व्यवहार बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

भोपाल।  मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने उमरिया जिले के बांधवगढ़ एसडीएम एवं राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी श्री अमित सिंह को सस्पेंड करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि बांधवगढ़ एसडीएम द्वारा दो युवकों से मारपीट की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। मध्य प्रदेश में सुशासन की सरकार है। प्रदेश में आम जन से इस तरह का अमानवीय व्यवहार बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
यह घटना, बांधवगढ़ जिला उमरिया की है। एसडीएम श्री अमित सिंह अपने स्टाफ के साथ कानून और व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए फील्ड में थे। इसी दौरान एक कार ने उनके वाहन को ओवरटाइम किया। अस्पताल में भर्ती घायल युवक प्रकाश दाहिया और शिवम् यादव ने पत्रकारों को बताया कि, जल्दबाजी में SDM सांप की गाड़ी ओवरटेक हो गई थी। इस बात से नाराज होकर SDM श्री अमित सिंह ने उसे कार का पीछा किया। ओवरटेक करके रोका और फिर कार में सवार दोनों युवकों को बाहर निकाल कर अपने ड्राइवर एवं एक अन्य स्टाफ द्वारा लाठियां से पिटवाया। इस दौरान उसे कार को भी तोड़ दिया गया। जिसने एसडीएम की गाड़ी को ओवरटेक किया था। मामले का वीडियो वायरल हो गया था।

घायल युवक ने बताया कि मेरी गलती सिर्फ इतनी थी कि मैं अपने काम में जा रहा था मुझे लेट हो रहा था इसलिए मैं तेज गाड़ी चला रहा था। इसकी वजह से एसडीएम साहब की गाड़ी को मैंने ओवरटेक कर दिया। इसके बाद एसडीएम ने खुद मेरी पिटाई की और अपने ड्राइवर तथा अन्य लोगों से भी मुझे पिटवाया। वही इस पूरे मामले को लेकर एसडीएम बांधवगढ़ अमित सिंह ने बताया है कि मैं बीच बचाव कर रहा था।

मुख्यमंत्री ने राज्य प्रशासनिक सेवा अमित सिंह को निलंबित करने के निर्देश दिए
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के कार्यालय से प्रेस को बताया गया है कि, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज 23 जनवरी 2024 को राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी एवं उमरिया जिले में बांधवगढ़ एसडीएम के पद पर पदस्थ श्री अमित सिंह को निलंबित करने के निर्देश दिए हैं।
Leave A Reply

Your email address will not be published.