ब्रेकिंग
मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस कार्रवाई; दो महिलाओं सहित छः आरोपी कपड़ाएं, सड़क हादसे में यु... दशहरा पर रावण की पूजा होगी, मंदसौर रावण की पत्नी मंदोदरी का मायका, दामाद मानकर महिलाएं करती हैं घूं... विजयादशमी पर्व-शस्त्र-पूजन सुरक्षा और स्वतंत्रता के प्रति सम्मान का प्रतीक: मुख्यमंत्री डॉ. यादव / प... अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर 5 राउंड फायरिंग वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद, 3 अज्ञात आरोपियों के ख... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, छह मामलों में शराब जब्त; चाकूबाजी के मामले में... ग्वालियर हादसे में बड़ी कार्रवाईः CSP हटाए गए, 3 थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी निलंबित मंदसौर में अवैध शराब पर शिकंजे की तैयारी, पिछले माह कलेक्टर के दो पत्रों से प्रशासन सक्रिय, 8 आबकारी... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, पांच थाना क्षेत्रों में 6 प्रकरण दर्ज मंदसौरः मलेरिया के बढ़ते मामलों पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, 643 घरों का सर्वे; 28 लोग मिले पॉजिटिव दुर्गा अष्टमी 2026ः 19 अक्टूबर को मनाई जाएगी महाष्टमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

‘‘हमारा सांसद कैसा हो‘‘? मंदसौर के उधमसिंह चौराहा पर एक राजनैति दल विषेश के व्यक्तियो ने जम कर नारेबाजी की… अब सांसद श्री सुधीर गुप्ता की लोकप्रियता पर खड़ा हो रहा बड़ा सवाल.?

मध्यप्रदेश, मंदसौर जावरा नीमच संसदीय क्षेत्र से सासंद श्री सुधीर गुप्ता भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं। वे प्रथम बार मई 2014 में मंदसौर निर्वाचन क्षेत्र से संसद के सदस्य के रूप में चुने गए, और दुसार बार भी विजय होकर निरतंर अपने क्षेत्र मे सक्रिय है। सांसद श्री गुप्ता की सक्रियता की समय समय पर मीडिया मे राष्ट्रीय स्तर पर चर्चीत रहे लेकिन आगामी लोकसभा चुनाव 2024 से पहले ही राजनैतिक हल्को मे अब उनके बदले जाने की चर्चा भी चल पड़ी उसी को देखते हूए कुछ लोग लोकसभा चुनाव मे उम्मीदवार बनने के सपने भी देखने लगे। विगत दिवस मंदसौर के उधमसिंह चौराहा पर एक राजनैति दल विषेश के व्यक्तियो ने जम कर नारेबाजी की ‘‘हमारा सांसद कैसा हो‘‘? …. जैसे नोरे लगाए गये जिससे प्रतित हा रहा की इस बार मंदसौर सांसद श्री सुधाीर गुप्ता की लोकप्रियता बरकरार है या कम पढ़ गई यह आंकलन साोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस विडियों मे देखा जा सकता है वायरल विडियों की किसी भी प्रकार से B4 Times India पुष्टी नही करता। विडियों मे नारे बाजी हो रही ‘‘हमारे सांसद कैसा हो‘‘.? एक अहम सवाल छोड़ दिया गया।

लोकसभा चुनाव को लेकर विगत दिवस यह एक समाचार सामने आया उसके बाद मंदसौर सांसद सुधाीर गुप्ता को लेकर भी राजनैतिक चर्चा जोरो पर चल पढ़ी है। मध्य प्रदेश की राजनीति में पीढ़ी परिवर्तन हो रहा है। भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव में कई वरिष्ठ नेताओं को उतारा लेकिन मुख्यमंत्री पद के लिए तीसरी लाइन में खड़े विधायक को चुना। अब दिल्ली से समाचार मिला है कि लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी को नए चेहरों की तलाश है। आईए जानते हैं कि इसके बाद वरिष्ठ नेताओं का क्या होगा।

प्रत्याशी के बदल देने से जनता में नाराजगी कम हो जाती है

प्रतिष्ठित पत्रकार श्री राजेश शर्मा की एक रिपोर्ट के अनुसार मध्य प्रदेश की छिंदवाड़ा, मुरैना, भिंड, ग्वालियर, मंडला, टीकमगढ़, बालाघाट, धार, खरगोन, सतना, भोपाल, सागर, रीवा, उज्जैन, राजगढ़, गुना, और रतलाम लोकसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी को नए चेहरों की तलाश है। यहां ध्यान देना जरूरी है कि पार्टी को नए चेहरों की तलाश है, इसमें युवा और वरिष्ठ सभी शामिल है। राजनीति में यह प्रयोग काफी सफल रहा है। प्रत्याशी के बदल देने से जनता में नाराजगी कम हो जाती है और चुनाव में पार्टी को वोट मिल जाते हैं।

मध्य प्रदेश के इन बीजेपी सांसदों से जनता नाराज

श्री वीरेंद्र कुमार खटीक, टीकमगढ़। श्री फग्गन सिंह कुलस्ते, मंडला। श्री गणेश सिंह, सतना। सांसद श्री छतर सिंह दरबार, धार। साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर, भोपाल। श्री राज बहादुर सिंह, सागर।  श्री जनार्दन मिश्रा, रीवा।  श्री विवेक नारायण शेजवलकर, ग्वालियर।  श्री गजेंद्र सिंह पटेल, खरगोन।  श्री अनिल फिरोजिया, उज्जैन।  श्री रोडमल नागर, राजगढ़। डॉ केपी सिंह यादव, गुना।

#Copy

Leave A Reply

Your email address will not be published.