मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने उमरिया जिले के बांधवगढ़ एसडीएम एवं राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी श्री अमित सिंह को सस्पेंड करने के निर्देश दिए, कहा प्रदेश में आम जन से इस तरह का अमानवीय व्यवहार बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा
घायल युवक ने बताया कि मेरी गलती सिर्फ इतनी थी कि मैं अपने काम में जा रहा था मुझे लेट हो रहा था इसलिए मैं तेज गाड़ी चला रहा था। इसकी वजह से एसडीएम साहब की गाड़ी को मैंने ओवरटेक कर दिया। इसके बाद एसडीएम ने खुद मेरी पिटाई की और अपने ड्राइवर तथा अन्य लोगों से भी मुझे पिटवाया। वही इस पूरे मामले को लेकर एसडीएम बांधवगढ़ अमित सिंह ने बताया है कि मैं बीच बचाव कर रहा था।