ब्रेकिंग
एसपी के निर्देशन में मंदसौर पुलिस की सट्टा-जुआ के खिलाफ कार्रवाई, चार प्रकरणों में 7 आरोपी गिरफ्तार,... मध्यप्रदेश पटवारियों का आंदोलन स्थगित, शासन ने प्रमुख मांगों पर कार्रवाई का दिया आश्वासन मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियानः उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने चंदवासा में किया जनसंवाद, सुनीं आमजन की... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान की शुरुआत छिंदवाड़ा से, हर शुक्रवार जनता के बीच पहुंचेंगे अधिकारीः मुख्... मंदसौर में सट्टा लिखते युवक गिरफ्तार, नगदी व सट्टा पर्ची जब्त मंदसौर विधायक विपिन जैन ने अधिकारियों की लापरवाही पर जताई बड़ी नाराजगी, विजन डॉक्यूमेंट बैठक मे बोले ... नाहरगढ़ पुलिस की जुआ फड़ पर कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार, ताश के पत्ते व 2680 नगद जब्त नाहरगढ़ पुलिस की जुआ फड़ पर कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार, ताश के 52 पत्ते व 2680 नगद जब्त किसानों के खेतों से लेकर उनके खातों तक का ध्यान रख रही है: राज्य सरकार - मुख्यमंत्री डॉ. यादव एमपीईएसबी की भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवालः पंचायत समन्वय अधिकारी भर्ती में 311 पदों मे एससी को एक भी ...

पिपलिया मण्डी पुलिस को मिली बडी सफलता-विगत 14 वर्षों से बलात्कार के अपराध में फरार आरोपी भूरू उर्फ रामप्रसाद पिता जयराम यादव निवासी जिला रेवारी राज्य हरियाणा को किया गिरफ्तार

मंदसौर। म०प्र० शासन एवं पुलिस मुख्यालय द्वारा महिला के विरूद्ध होने वाले अपराधों के संबंध में फरार आरोपी की धरपकड हेतु विशेष रूप से अभियान संचालित कर कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है जिसके अनुपालन में  पुलिस अधीक्षक मंदसौर अनुराग सुजानिया द्वारा पूर्व के लंबित अपराधों की मॉनिटरिंग करने के लिए जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों और थाना प्रभारियों को ऐसे फरार अपराधियों की सूची बनाकर उनकी धरपकड़ करने हेतु निर्देशित किया गया था जिसका जिला स्तरीय पर्यवेक्षण अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंदसौर गौतम सोलकी द्वारा किया जा रहा है।

उक्त कार्ययोजना के तहत थाना पिपलिया मण्डी के अप०क्र० 276/10 धारा 366, 376, 376 (डी) भादवि जो कि वर्ष 2010 में पंजीबद्ध होकर दो आरोपी गिरफ्‌तार हो चुके थे जिसमें तीसरे आरोपी भुरू उर्फ रामप्रसाद पिता जयराम यादव निवासी अकबरपुर जिला रेवारी हरियाणा घटना वक्त से फरार था। अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) मल्हारगढ़ नरेन्द्र सोलंकी द्वारा अपराध की केस डायरी का अवलोकन करने पर अपराधी के संबंध में जानकारी एकत्रित कर थाना प्रभारी पिपलिया मण्डी नीरज सारवान को फरार आरोपी को गिरफ्‌तार करने हेतु विशेष टीम बनाकर भेजने हेतु निर्देशित किया गया जिसके अर्न्तगत उप निरीक्षक बापूसिह बामनिया के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपी के निवास पते पर भेजी गई जहाँ से आरोपी को गिरफ्‌तार किया गया ।

सराहनीय कार्य टीम निरीक्षक नीरज सारवान, थाना प्रभारी, थाना पिपलिया मण्डी उनि बापुसिह बामनिया, थाना पिपलिया मण्डी उप निरीक्षक अभिषेक बौरासी, चौकी प्रभारी पिपलिया मण्डी आर 212 शांतिलाल गुर्जर, आर चालक 752 सुंदरसिह अपराध के फरार आरोपी की गिरफ्‌तारी हेतु टीम के सराहनीय कार्य हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा पुरस्कृत किया जायेगा ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.