ब्रेकिंग
मध्यप्रदेश पटवारियों का आंदोलन स्थगित, शासन ने प्रमुख मांगों पर कार्रवाई का दिया आश्वासन मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियानः उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने चंदवासा में किया जनसंवाद, सुनीं आमजन की... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान की शुरुआत छिंदवाड़ा से, हर शुक्रवार जनता के बीच पहुंचेंगे अधिकारीः मुख्... मंदसौर में सट्टा लिखते युवक गिरफ्तार, नगदी व सट्टा पर्ची जब्त मंदसौर विधायक विपिन जैन ने अधिकारियों की लापरवाही पर जताई बड़ी नाराजगी, विजन डॉक्यूमेंट बैठक मे बोले ... नाहरगढ़ पुलिस की जुआ फड़ पर कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार, ताश के पत्ते व 2680 नगद जब्त नाहरगढ़ पुलिस की जुआ फड़ पर कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार, ताश के 52 पत्ते व 2680 नगद जब्त किसानों के खेतों से लेकर उनके खातों तक का ध्यान रख रही है: राज्य सरकार - मुख्यमंत्री डॉ. यादव एमपीईएसबी की भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवालः पंचायत समन्वय अधिकारी भर्ती में 311 पदों मे एससी को एक भी ... कवच योजना को मिली मंजूरी, 5 हजार किसानों को मिलेगा नए ऋण का लाभः सांसद बंशीलाल गुर्जर

पीएम किसान योजना में छूटे पात्र हितग्राहियों को जोड़ें] सीमांकन, नामांतरण बंटवारा तय समय-सीमा में करें-पटवारी मुख्यालय पर रहें] आम आदमी के साथ न्यायपूर्ण और विनम्र व्यवहार किया जाये] राजस्व मंत्री श्री वर्मा ने राजस्व महाअभियान के संबंध में दिये निर्देश

भोपाल। राजस्व मंत्री करणसिंह वर्मा ने सोमवार को मंत्रालय के एनआईसी कक्ष से वर्चुअली राजस्व विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और मैदानी अमले को राजस्व महाअभियान के सफल संचालन सुनिश्चित करने के लिये आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने कहा, कि राजस्व प्रकरणों के निराकरण के लिये निर्धारित की गई समय-सीमा में प्रकरण निराकरण करना सुनिश्चित करें। नामांतरण प्रकरणों को 30 दिवस, आविवादित बंटवारा प्रकरणों को 45 दिवस में निराकृत करना सुनिश्चित करें। लंबित राजस्व प्रकरणों का शत-प्रतिशत निराकरण सुनिश्चित किया जाये। सीमांकन, नामांकन और बंटवारा आदि के प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा में निराकरण नहीं करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की जाये।

राजस्व मंत्री श्री वर्मा ने कहा, कि सीमांकन का आवेदन प्राप्त होने पर संबंधित भूमि का सीमांकन करने की कार्यवाही तुरंत की जाये। सीमांकन के समय पड़ोसी किसान को सूचित किया जा जाकर, उनकी उपस्थिति में सीमांकन की कार्यवाही पूर्ण करें। पटवारी द्वारा किये गये सीमांकन की जाँच तहसीलदार अपने स्तर से करायें और यदि सीमांकन में कोई त्रुटि हो, तो संबंधित पटवारी के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाये। उन्होंने कहा, कि राजस्व विभाग आम नागरिकों की सेवा के लिये है। आम जनता से राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों को न्याय करने के साथ विनम्र व्यवहार करें।

राजस्व मंत्री श्री वर्मा ने कहा,कि महाअभियान के दौरान बी-1 का वाचन कर फौती नामांतरण अथवा अन्य कोई समस्या हो, उसका निराकरण किया जाये। पीएम किसान योजना में छूटे हुए पात्र हितग्राहियों को जोड़ा जाये। खसरा एवं नक्शा में एकरूपता लाने के लिये आवश्यक है कि खसरा अनुसार बटांकन का कार्य नक्शा में पूरा किया जाये।

राजस्व मंत्री श्री वर्मा ने कहा, कि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिये। सभी अधिकारी जनता की सेवा करें। उन्होंने कहा कि जनता के सम्मान से ही विभाग का सम्मान होगा। विभाग की गरिमा को बढ़ाना हम सबका दायित्व है। उन्होंने कहा, कि कलेक्टर और कमिश्नर अपने क्षेत्र में भ्रमण करें और मैदानी अमले द्वारा महाअभियान में किये जा रहे कार्य की मॉनीटरिंग करें। मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि वह स्वयं भी संभाग और जिलों का दौरा करेंगे और उनके भ्रमण के दौरान लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारी-कर्मचारी के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी।

प्रमुख सचिव राजस्व श्री निकुंज श्रीवास्तव ने राजस्व महाअभियान के संबंध में विस्तृत प्रस्तुतिकरण दिया। उन्होंने बताया, कि 15 जनवरी 2024 से शुरू हुआ राजस्व महाअभियान 29 फरवरी 2024 तक संचालित होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.