ब्रेकिंग
“विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा”-मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में निकाली तिरंग... मंदसौर में फिर गरमाई सियासत, भाजपा पदाधिकारी को फोन पर गाली-गलौज और धमकी का मामला दर्ज मंदसौर जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जुआ-सट्टा और अवैध शराब के खिलाफ अभियान तेज मध्यप्रदेश विकास के क्षेत्र में अग्रणी राज्यों में शामिलः उपमुख्यमंत्री देवड़ा एसपी के निर्देशन में मंदसौर पुलिस की सट्टा-जुआ के खिलाफ कार्रवाई, चार प्रकरणों में 7 आरोपी गिरफ्तार,... मध्यप्रदेश पटवारियों का आंदोलन स्थगित, शासन ने प्रमुख मांगों पर कार्रवाई का दिया आश्वासन मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियानः उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने चंदवासा में किया जनसंवाद, सुनीं आमजन की... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान की शुरुआत छिंदवाड़ा से, हर शुक्रवार जनता के बीच पहुंचेंगे अधिकारीः मुख्... मंदसौर में सट्टा लिखते युवक गिरफ्तार, नगदी व सट्टा पर्ची जब्त मंदसौर विधायक विपिन जैन ने अधिकारियों की लापरवाही पर जताई बड़ी नाराजगी, विजन डॉक्यूमेंट बैठक मे बोले ...

महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को 22 जनवरी को अयोध्या में आयोजित श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का निमंत्रण

नई दिल्ली। महामहिम राष्ट्रपति, भारत सरकार श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को आर एस एस, विश्व हिन्दू परिषद एवं मंदिर निर्माण समिति प्रमुख के द्वारा 22 जनवरी को अयोध्या में आयोजित श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का निमंत्रण सौंपा है। निमंत्रण पर माननीय राष्ट्रपति ने अत्यंत हर्ष व्यक्त किया ओर कहा कि अयोध्या आने व दर्शन करने का समय शीघ्र तय करेंगी। विश्व हिन्दू परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने उक्त जानकारी देते हुए समाचार एजेंसी ईएमएस को बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सम्पर्क प्रमुख रामलाल, विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय कार्याध्यक्ष आलोक कुमार एवं मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन पहुंचे एवं महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को 22 जनवरी को अयोध्या में आयोजित श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का निमंत्रण सौंपा। निमंत्रण देने गए नेताओं ने माननीय राष्ट्रपति से समारोह में पधारने का आग्रह किया। निमंत्रण पर राष्ट्रपति ने अत्यंत हर्ष व्यक्त किया ओर कहा कि वे अयोध्या आने व दर्शन करने का समय शीघ्र तय करेंगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.