इंदौर। मध्यप्रदेश, इंदौर शहर में गुरुवार को सुबह रंजीत हनुमान मंदिर की प्रभातफेरी निकाले जाने के दौरान विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। जबकि एक अन्य युवक घायल हो गया। थाना अन्नपूर्णा क्षेत्र में हुई इस घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई थी। घटना के बाद भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
शहर के रणजीत हनुमान मंदिर में 137 वर्षों से प्रभातफेरी का आयोजन किया जा रहा है। गुरुवार सुबह भी प्रभातफेरी निकाली जा रही थी, जिसमें तीन लाख से अधिक श्रद्धालु उमड़े थे। इसी दौरान गोमा की फेल निवासी शुभम रघुवंशी (25) और उसका साथी कृष्णा प्रजापति (29) अपने दोस्तों के साथ इस यात्रा में शामिल होने गए थे। इस प्रभातफेरी में धक्का-मुक्की होने के कारण वहां मौजूद कुछ बदमाशों से उनकी कहा-सुनी हो गई। तभी शुभम और कृष्णा बदमाशों से भिड़ गए। इस दौरान दौरान बदमाश ने शुभम के गले में चाकू मार दिया और भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो गए। शुभम गले में चाकू लगने से वहीं पर गिर गया। जबकि उसके साथी कृष्णा को भी गंभीर चोट आई है। शुभम को अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस आपसी रंजीश के मामले को भी देखते हुए आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
ब्रेकिंग
मध्यप्रदेश पटवारियों का आंदोलन स्थगित, शासन ने प्रमुख मांगों पर कार्रवाई का दिया आश्वासन
मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियानः उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने चंदवासा में किया जनसंवाद, सुनीं आमजन की...
मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान की शुरुआत छिंदवाड़ा से, हर शुक्रवार जनता के बीच पहुंचेंगे अधिकारीः मुख्...
मंदसौर में सट्टा लिखते युवक गिरफ्तार, नगदी व सट्टा पर्ची जब्त
मंदसौर विधायक विपिन जैन ने अधिकारियों की लापरवाही पर जताई बड़ी नाराजगी, विजन डॉक्यूमेंट बैठक मे बोले ...
नाहरगढ़ पुलिस की जुआ फड़ पर कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार, ताश के पत्ते व 2680 नगद जब्त
नाहरगढ़ पुलिस की जुआ फड़ पर कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार, ताश के 52 पत्ते व 2680 नगद जब्त
किसानों के खेतों से लेकर उनके खातों तक का ध्यान रख रही है: राज्य सरकार - मुख्यमंत्री डॉ. यादव
एमपीईएसबी की भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवालः पंचायत समन्वय अधिकारी भर्ती में 311 पदों मे एससी को एक भी ...
कवच योजना को मिली मंजूरी, 5 हजार किसानों को मिलेगा नए ऋण का लाभः सांसद बंशीलाल गुर्जर