गुना की घटना दु:खद और हृदय विदारक है 13 यात्रियों की जिंदा जले, हादसे के लिए जो भी जवाबदार होगा उस पर कार्रवाई की जाएगी-मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव
भोपाल। गुना की घटना दु:खद और हृदय विदारक है। हादसे की जानकारी मिलते ही मैंने कल कलेक्टर और एसपी से बात की थी। मैं स्वयं भी अभी गुना जा रहा हूं। मैंने इस पूरी घटना की जांच के निर्देश दिए हैं। हादसे के लिए जो भी जवाबदार होगा उस पर कार्रवाई की जाएगी। मैं दुख की इस घड़ी में पीड़ित परिजनों के साथ हूं: -उक्त बात एक्स पर सीएम डॉ.मोहन यादव ने कही।https://x.com/CMMadhyaPradesh/status/1740246875155177573?s=20