ब्रेकिंग
अनुराग जैन होंगे नीति आयोग के नए सीईओ, मुख्य सचिव पद को लेकर अटकलों पर लगा विराम म.प्र.विधानसभा में गूंजा मंदसौर के किसानों के लंबित मुआवजे का मुद्दा, विधायक विपिन जैन ने 2020 की अत... शादी कराने के नाम पर 36 वर्षीय युवक से ठगी, आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मंदसौर कोतवाली पुलिस ने 18 क्वार्टर देशी शराब जब्त मध्यप्रदेश ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द... एमडी तस्करी मामले में बाबू सिंधी गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी सलाखों के पीछे, नये के विरूद्ध कोतवाली पुलि... मध्यप्रदेश विधानसभा कार्य मंत्रणा समिति की बैठक संपन्न, विधानसभा अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट, आगामी वि... मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में भीषण हादसा: सेल्फी लेते समय ट्रक ने छह दोस्तों को कुचला, सभी की मौ... गधों को खिलाए गुलाब जामुन, अगले दिन भोपाल में हुई बारिश; मानसून मनाने की लोक मान्यता फिर चर्चा में मंदसौर कोतवाली पुलिस की कार्रवाईः तीन आरोपियों से धारदार छुरे जब्त, आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज

सभी विभागों में दिव्यांगों के रिक्त पदों को बैकलॉग भर्ती के माध्यम से भरा जाए-मंदसौर विधायक श्री जैन ने दिव्यांगजनों के मन की बात सुनी

मंदसौर। दिव्यांग पुनर्वास केंद्र पर दशपुर दिव्यांग संगठन का स्नेह मिलन समारोह आज रविवार  24 दिसम्बर को सुबह 10 बजे आयोजित होना है। इससे पूर्व शनिवार को विधायक विपिन जैन दिव्यांगजनों की समस्याएं जानने के लिए दिव्यांग पुनर्वास केंद्र पहुंचे, जहां दशपुर दिव्यांग संगठन के पदाधिकारियों सहित सदस्यों ने विधायक श्री जैन का स्वागत किया। स्वागत के पश्चात विधायक जैन ने उनकी एक-एक मांग सुनी। जिसमें से जो मांग उनके अधिकार क्षेत्र में आती है उसको वे जरुर पूरी करने की बात कही है।

दिव्यांगों की मुख्य मांग थी कि उनकी पेंशन को बढ़ाकर प्रतिमाह 1500 रुपये किया जाए। वही सभी विभागों में दिव्यांगों के रिक्त पदों को बैकलॉग भर्ती के माध्यम से भरा जाए। दिव्यांगों को 50 हजार तक का लोन अनिवार्य रूप से दिया जाए। दिव्यांगजनों के लिए रोजगार उपलब्ध हो ऐसी कुछ योजना बनाई जाए। विवाह प्रोत्साहन राशि दी जाए। इस तरह से कई मांगों का ब्योरा दिव्यांगजनों ने विधायक श्री जैन सामने प्रस्तुत किया। श्री जैन ने आश्वत करते हुए दिव्यांगजनों की मांगो का अधिकार क्षेत्र में पूरा करने की बात कही है। इस अवसर पर बडी संख्या में दिव्यांगजन उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.