ब्रेकिंग
एसपी के निर्देशन में मंदसौर पुलिस की सट्टा-जुआ के खिलाफ कार्रवाई, चार प्रकरणों में 7 आरोपी गिरफ्तार,... मध्यप्रदेश पटवारियों का आंदोलन स्थगित, शासन ने प्रमुख मांगों पर कार्रवाई का दिया आश्वासन मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियानः उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने चंदवासा में किया जनसंवाद, सुनीं आमजन की... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान की शुरुआत छिंदवाड़ा से, हर शुक्रवार जनता के बीच पहुंचेंगे अधिकारीः मुख्... मंदसौर में सट्टा लिखते युवक गिरफ्तार, नगदी व सट्टा पर्ची जब्त मंदसौर विधायक विपिन जैन ने अधिकारियों की लापरवाही पर जताई बड़ी नाराजगी, विजन डॉक्यूमेंट बैठक मे बोले ... नाहरगढ़ पुलिस की जुआ फड़ पर कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार, ताश के पत्ते व 2680 नगद जब्त नाहरगढ़ पुलिस की जुआ फड़ पर कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार, ताश के 52 पत्ते व 2680 नगद जब्त किसानों के खेतों से लेकर उनके खातों तक का ध्यान रख रही है: राज्य सरकार - मुख्यमंत्री डॉ. यादव एमपीईएसबी की भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवालः पंचायत समन्वय अधिकारी भर्ती में 311 पदों मे एससी को एक भी ...

मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव होंगे, 2 डिप्टी सीएम

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित विधायक दल की बैठक में मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री का फैसला हो गया है। तनावपूर्ण स्थिति के बीच में भाजपा के विधायक दल ने सर्वसम्मति से अपने नेता का चुनाव किया। मोहन यादव मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री होंगे।

 नरेंद्र सिंह तोमर विधानसभा अध्यक्ष, जगदीश देवड़ा एवं राजेंद्र शुक्ला को डिप्टी सीएम बनाया गया है. अंतिम समय में अचानक मोहन यादव का नाम सामने आया। मोहन यादव वर्तमान में उज्जैन दक्षिण से विधायक हैं। शिवराज कैबिनेट में उच्च शिक्षा मंत्री के पद में रहे हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की बेहद करीबी है। ओबीसी का चेहरा है।

मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के विधायक दल ने अपने नेता और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री का चुनाव कर लिया है। उज्जैन दक्षिण से विधायक एवं मध्य प्रदेश शासन की पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री चुने गए हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और भारतीय जनता पार्टी संगठन के लिए काम करने वाले पुराने कार्यकर्ता श्री मोहन यादव को भली भांति जानते हैं परंतु मध्य प्रदेश के आम नागरिक उनके बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं। इसलिए हम मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के बारे में आधिकारिक जानकारी उपलब्ध करा रहे हैं, जो स्वयं श्री मोहन यादव द्वारा प्रदान की गई है।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का व्यक्तिगत परिचय

    • मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव का जन्मदिन 25 मार्च 1965 है।
    • आज जब डॉ मोहन यादव को मुख्यमंत्री बनाया गया तो उनकी उम्र 58 वर्ष 8 महीने और 17 दिन है।
    • मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के पिता का नाम श्री पूनम चंद यादव है। पत्नी का नाम श्रीमती सीमा यादव, परिवार में दो पुत्र और एक पुत्री कुल तीन संतान है।
  • मूल रूप से किसान परिवार से हैं। वकील है एवं बिजनेसमैन भी हैं।
  • शैक्षणिक योग्यता – बीएससी, एलएलबी एमए राजनीति विज्ञान, MBA और PHd
  • डॉ मोहन यादव की रुचि पर्यटन संस्कृति इतिहास विज्ञान और खेलकूद में है।
  • मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का स्थाई पता
  • स्थायी पता- 180, रविन्द्रनाथ टैगोर मार्ग, अब्दालपुरा, जिला-उज्जैन (म.प्र.) पिन-456006 (2) कार्यालय अपना चैनल भवन 1/1, मुंज मार्ग, फ्रीगंज, जिला-उज्जैन (म.प्र.)
  • ई-मेल- mohan.yadav@mpvidhansabha.nic.in
  • ई-मेल- drmyadavujn@gmail.com

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का सार्वजनिक जीवन संक्षिप्त में

सन् 1982 में माधव विज्ञान महाविद्यालय छात्रसंघ के सह-सचिव एवं 1984 में अध्यक्ष. ।
सन् 1984 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उज्जैन के नगर मंत्री एवं 1986 में विभाग प्रमुख. ।
सन् 1988 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मध्यप्रदेश के प्रदेश सहमंत्री एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य. 1989-90 में परिषद की प्रदेश इकाई के प्रदेश मंत्री. ।
सन् 1991-92 में परिषद के राष्ट्रीय मंत्री.।
सन् 1993-95 में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, उज्जैन नगर के सह खण्ड कार्यवाह, सायं भाग नगर कार्यवाह एवं 1996 में खण्ड कार्यवाह और नगर कार्यवाह.।
सन् 1997 में भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश कार्य समिति के सदस्य.।
सन् 1998 में पश्चिम रेलवे बोर्ड की सलाहकार समिति के सदस्य. ।
सन् 1999 में भा.ज.यु.मो. के उज्जैन संभाग प्रभारी. ।
सन् 2000-2003 में विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन की कार्य परिषद के सदस्य.।
सन् 2000-2003 में भा.ज.पा. के नगर जिला महामंत्री. ।
सन् 2004 में भा.ज.पा. की प्रदेश कार्य समिति के सदस्य. ।
सन् 2004 में सिंहस्थ, मध्यप्रदेश की केन्द्रीय समिति के सदस्य. ।
सन् 2004-2010 में उज्जैन विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष (राज्य मंत्री दर्जा). ।
सन् 2008 से भारत स्काउट एण्ड गाइड के जिलाध्यक्ष सन् 2011-2013 में मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम, भोपाल के अध्यक्ष (केबिनेट मंत्री दर्जा).।
भा.ज.पा. की प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य. ।
सन् 2013-2016 में भा.ज.पा. के अखिल भारतीय सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के सह-संयोजक. ।
उज्जैन के समग्र विकास हेतु अप्रवासी भारतीय संगठन शिकागो (अमेरिका) द्वारा महात्मा गांधी पुरस्कार और इस्कॉन इंटरनेशनल फाउंडेशन द्वारा सम्मानित. ।
मध्यप्रदेश में पर्यटन के निरंतर विकास हेतु सन् 2011-2012 एवं 2012-2013 में राष्ट्रपति द्वारा पुरस्कृत.।
सन् 2013 में चौदहवीं विधान सभा के सदस्य (विधायक) निर्वाचित.।
सन् 2018 में दूसरी बार विधान सभा सदस्य निर्वाचित. दिनांक 2 जुलाई, 2020 को मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा  मंत्री पद की शपथ.।
सन 2023 में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री.।
Leave A Reply

Your email address will not be published.