मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत तीर्थयात्रियों को लेकर 82वीं ट्रेन 780 बुजुर्गों को लेकर रामेश्वर यात्रा जारी
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली के बुजुर्गोे के श्रवणकुमार बनकर उन्हें मुफ्त में तीर्थ यात्रा करवा रहे हैं। बीते गुरुवार को दिल्ली मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत तीर्थयात्रियों को लेकर 82वीं ट्रेन रवाना हुई। गुरुवार को ये ट्रेन दिल्ली के 780 बुजुर्गों को लेकर रामेश्वर के लिए रवाना हुई। रामेश्वरम की तीर्थयात्रा पर रवाना होने से पहले सभी यात्रियों के लिए दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस मौके पर दिल्ली सरकार की राजस्व मंत्री आतिशी ने तीर्थ-यात्रियों से मुलाकात की ओर उन्हें तीर्थ यात्रा का टिकट और टिकट सौंपा। इस अवसर पर मंत्री ने इस अवसर पर कहा मुख्यंत्री मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज के श्रवण कुमार हैं. उन्होंने कहा कि तीर्थ यात्रा की अनोखी योजना का ये सिलसिला जारी रहेगा। मंत्री ने कहा हर व्यक्ति वृद्धावस्था में तीर्थ यात्रा की इच्छा रखते हैं, दिल्ली के मुख्यमत्री आज उन सभी बुजुर्गो के मन की इच्छा को पूरा कर रहे हैं। आतिशी ने कहा बहुत से ऐसे लोग होते हैं जिनके पास तीर्थ यात्राक करने के लिए धन नहीं होता और जिनके पास धन होता है उनके पास समय नहीं होता। उन सभी के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल की ये योजना उनके सपनों को साकार करने जैसी है।