मध्यप्रदेश-विधानसभा 5 बजे तक तक 71.16 प्रतिशत मतदान हुआ। इनमें 71.14 प्रतिशत महिलाएं एवं 71.19 प्रतिशत पुरुष मतदाता शामिल हैं। मुख्य राजनेतिक दलों की और से द्वारा षिवराज एवं कमलनाथ द्वारा आम मतदाताओं का आभार व्यक्त किया
भोपाल। मध्यप्रदेश-विधानसभा 5 बजे तक तक 71.16 प्रतिशत मतदान हुआ। इनमें 71.14 प्रतिशत महिलाएं एवं 71.19 प्रतिशत पुरुष मतदाता शामिल हैं। मुख्य राजनेतिक दलों की और से द्वारा षिवराज एवं कमलनाथ द्वारा आम मतदाताओं का आभार व्यक्त किया।
लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए हमारे बुजुर्गों, किसानों, बहनों और भाइयों के साथ ही भांजे-भांजियों ने आज जिस उत्साह के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग किया, वह सराहनीय है। आप सभी ने सिर्फ वोट नहीं किया, बल्कि प्रदेश की प्रगति और जनकल्याण के महायज्ञ में अपनी आहुती डाली है, जिससे निश्चय ही हमारे सभी संकल्प पूरे होंगे। मध्यप्रदेश को सशक्त, समृद्ध व आत्मनिर्भर बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए सभी का हृदय से धन्यवाद।- मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान
मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रदेश के सभी मतदाताओं का मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। आपका मतदान नए मध्य प्रदेश का निर्माण करेगा। आपका एक-एक वोट प्रदेश में फैले कुशासन को समाप्त करेगा और जनहित की सरकार की स्थापना करेगा।-पुर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ