ब्रेकिंग
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी मंदसौर पुलिस ने अंतरराज्यीय बागरिया गैंग का किया पर्दाफाश, 5 राज्यों में 17 स्थानों पर नकबजनी की वार... उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा रविवार को भाजपा की जिला बैठक एवं कार्यशाला में होगें शामिल गरोठ के वार्ड एक मे सड़क के गड्ढों से परेशान जनता, धरने की चेतावनी शिक्षक दिवस पर ‘हमारे शिक्षक ऐप’ का सिस्टम गड़बड़ाया.!, स्कूल में मौजूद शिक्षकों को मिला ‘अनुपस्थित’ क... किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर के जन्मदिन पर शुभकामनाओं का सिलस... आयुष्मान भारत के सीईओ अरविंद शाह ने मध्यप्रदेश में मरीजों के ईलाज में गड़बड़ करने वाले 2 हॉस्पिटल के व... पिपलियामंडी पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार भैंसोदामंडी नगर परिषद सीएमओ ने चुनाव से पूर्व दिखाई दबंगाई, नवनिर्माणाधीन भवन के विरुद्ध जारी किया न... अभिषेक आनंद भापुसे (2018) को पुलिस अधीक्षक मंदसौर नारकोटिक्स विभपाग का अतिरिक्त प्रभार मिला

नीमच में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा हमने गरीबों के बैंक खातों में सीधे उसके हक का पैसा भेजना शुरू किया

भोपाल। मध्य प्रदेश के नीमच में एक जनसभा कोसंबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा सत्ता के लालच में कांग्रेस ने हमेशा समाज को बांटने का काम किया है। फूट डालो और राज करो की नीति पर चली है…आज़ादी के समय राष्ट्र निर्माण का जो जज़्बा था वो कांग्रेस ने एक परिवार की भक्ति में कुचल कर रख दिया। पीएम ने कहा मोदी की गारंटी मतलब हर गारंटी के पूरा होने की गारंटी। आज मैं देख रहा हूं कि मोदी की गारंटी से भी ज्यादा मज़बूत गारंटी मध्य प्रदेश के लोगों की गारंटी है। उन्होंने गारंटी दी है, सरकार बनाने की। उन्होंने कहा कांग्रेस ने जो समस्या पैदा की, उसका समाधान भी भाजपा ने ही किया। यानी कांग्रेस मतलब समस्या, भाजपा यानी सीधा समाधान। हमने मोबाइल, आधार और बैंक खातों की एक त्रिशक्ति बनाई। इस त्रिशक्ति के बाद हमने गरीबों के बैंक खातों में सीधे उसके हक का पैसा भेजना शुरू किया। कांग्रेस की वजह से सालों-साल से एक और समस्या हमारे देश में विकराल हुई। ये समस्या थी गरीब के हक में लूट की। कांग्रेस के ही एक प्रधानमंत्री कहते थे कि दिल्ली से 100 पैसा भेजता हूं तो 15 पैसा लाभार्थी तक पहुंचता है। ये 85 पैसे कौन सा पंजा मार लेता था? मालवा की मां वैष्णोदेवी भादवा मातारानी के जयकारे लगाएं। मंदसौर नीमच जावरा संसदीय क्षेत्र के आमजनों, भाजपा कार्यक्रताओं, पदाधिकारीयों को प्रचंड जीत का संकल्प दिलाया। #khaS KhabaR

Leave A Reply

Your email address will not be published.