ब्रेकिंग
अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मंदसौर कोतवाली पुलिस ने 18 क्वार्टर देशी शराब जब्त मध्यप्रदेश ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द... एमडी तस्करी मामले में बाबू सिंधी गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी सलाखों के पीछे, नये के विरूद्ध कोतवाली पुलि... मध्यप्रदेश विधानसभा कार्य मंत्रणा समिति की बैठक संपन्न, विधानसभा अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट, आगामी वि... मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में भीषण हादसा: सेल्फी लेते समय ट्रक ने छह दोस्तों को कुचला, सभी की मौ... गधों को खिलाए गुलाब जामुन, अगले दिन भोपाल में हुई बारिश; मानसून मनाने की लोक मान्यता फिर चर्चा में मंदसौर कोतवाली पुलिस की कार्रवाईः तीन आरोपियों से धारदार छुरे जब्त, आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज श्री पशुपतिनाथ मंदिर का महाघंटा खामोश, फिर गूंज सुनने को भक्तों में बढ़ रही लालसा, मंदिर प्रबंध समिति... भानपुरा में अमानक खाद बेचने पर मामला दर्ज, गुजरात कि सुप्रीम कामधेनु फर्टिलाइजर प्राइवेट लिमिटेड कम्... फरार अरमान सुरजनी गिरफ्तार, इंदौर क्राइम ब्रांच द्वारा पूर्व में चार पकड़ेगें जा चुके

बहु विकलांग को दो हजार रूपये वित्‍तीय सहायता और अन्‍य दिव्‍यांगों को 1200 रूपये पेंशन प्रतिमाह देंगे-पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ

Congress will make disabled people brand ambassadors in Madhya Pradesh - Bhopal News in Hindi

भोपाल । मध्य प्रदेश की कांग्रेस इकाई के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने वादा किया है कि राज्य में कांग्रेस की सरकार द्वारा दिव्यांगों के सशक्तिकरण के प्रयास किए जाने के साथ दिव्यांगों को ब्रांड एम्बेसडर बनाया जाएगा।
कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ ने एक्स पर लिखा है,मध्‍यप्रदेश के दिव्‍यांगजनों के जीवन में सकारात्‍मक बदलाव लाकर उन्‍हें सशक्तिकरण की राह पर आगे बढ़ाने के लिए मैं वचनबद्ध हूं । दिव्‍यांगों की खुशहाली से मध्‍यप्रदेश में खुशहाली आएगी।
उन्होंनेे आगे कहा, कांग्रेस सरकार दिव्‍यांगों के अधिकार सुनिश्चित करेगी और सरकारी सेवा में आरक्षण अनुसार भर्ती करेगी। पंचायतों व नगरीय निकायों एवं सहकारी संस्‍थाओं में आरक्षण देंगे । दव्‍यांगों के लिए रोजगार मेले आयोजित करेंगे । बहु विकलांग को दो हजार रूपये वित्‍तीय सहायता और अन्‍य दिव्‍यांगों को 1200 रूपये पेंशन प्रतिमाह देंगे।दिव्‍यांग आदर्श आवासीय विद्यालय और महाविद्यालय प्रारंभ करेंगे।
उन्होंने कहा, दिव्‍यांगजनों की छात्रवृत्ति 25 प्रतिशत बढायेंगे, कम्‍प्‍यूटर शिक्षा हेतु दो हजार रूपये और परिवहन भत्‍ता 1 हजार रूपये महीना देंगे। निरूशुल्‍क ड्राइविंग लाईसेंस बनवायेंगे ।दिव्‍यांगों को कौशल उन्‍नयन प्रशिक्षण, स्‍व-रोजगार हेतु रियायती ब्‍याज दर पर ऋण, अनुदान व अन्‍य सुविधायें देंगे । दिव्‍यांग कल्‍याण निधि बनायेंगे, दिव्‍यांग पुनर्वास केन्‍द्रों को सुचारू करेंगे व दिव्‍यांग हेल्‍प डेस्‍क बनायेंगे ।दिव्‍यांगों का स्‍वास्‍थ्‍य बीमा करेंगे । सहायक उपकरण प्रदाय करेंगे ।दिव्‍यांगों को मध्‍यप्रदेश का ब्रांड एम्‍बेसेडर बनायेंगे।अंतर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय पेरा गेम्‍स के विजेताओं को दिव्‍यांग खिलाड़ी सम्‍मान व सरकारी नौकरी देंगे।दिव्‍यांगों को महानगरीय बस सेवाओं में निरूशुल्‍क परिवहन सुविधा देंगे।

#KhaS KhabaR

Leave A Reply

Your email address will not be published.