ब्रेकिंग
मध्यप्रदेश विकास के क्षेत्र में अग्रणी राज्यों में शामिलः उपमुख्यमंत्री देवड़ा एसपी के निर्देशन में मंदसौर पुलिस की सट्टा-जुआ के खिलाफ कार्रवाई, चार प्रकरणों में 7 आरोपी गिरफ्तार,... मध्यप्रदेश पटवारियों का आंदोलन स्थगित, शासन ने प्रमुख मांगों पर कार्रवाई का दिया आश्वासन मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियानः उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने चंदवासा में किया जनसंवाद, सुनीं आमजन की... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान की शुरुआत छिंदवाड़ा से, हर शुक्रवार जनता के बीच पहुंचेंगे अधिकारीः मुख्... मंदसौर में सट्टा लिखते युवक गिरफ्तार, नगदी व सट्टा पर्ची जब्त मंदसौर विधायक विपिन जैन ने अधिकारियों की लापरवाही पर जताई बड़ी नाराजगी, विजन डॉक्यूमेंट बैठक मे बोले ... नाहरगढ़ पुलिस की जुआ फड़ पर कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार, ताश के पत्ते व 2680 नगद जब्त नाहरगढ़ पुलिस की जुआ फड़ पर कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार, ताश के 52 पत्ते व 2680 नगद जब्त किसानों के खेतों से लेकर उनके खातों तक का ध्यान रख रही है: राज्य सरकार - मुख्यमंत्री डॉ. यादव

सिदार्थ गैस एजेंसी भोपाल के सिलेंडर में पूरी गैस नहीं थी,गैस एजेंसी के विरूद्ध प्रकरण पंजीबद्ध। घरेलू रसोई गैस मात्रा मे गड़गडी का मामला

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में शाहपुरा त्रिलंगा क्षेत्र में स्थित सिद्धार्थ इंडियन गैस एजेंसी के संचालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। कई ग्राहकों की शिकायत के बाद कलेक्टर की टीम द्वारा छापामार जांच की गई। इस दौरान कई शिकायत सही पाई गई। घरेलू रसोई गैस के उपभोक्ताओं को वितरित किए जाने वाले रसोई गैस सिलेंडर में गैस की मात्रा निर्धारित से कम पाई गई।
भोपाल कलेक्टर कार्यालय से बताया गया है कि, प्राप्त शिकायतों के आधार पर बुधवार को जिला आपूर्ति नियंत्रक भोपाल के निर्देशानुसार खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी एवं नापतौल विभाग के नापतौल निरीक्षक द्वारा संयुक्त रूप से मेसर्स सिद्वार्थ इण्डेन गैस एजेंसी शाहपुरा त्रिलंगा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी सुश्री कुसुम अहिरवार, सनद शुक्ला एवं नापतौल निरीक्षक जी.के. भावसार द्वारा गैस एजेंसी के गोदाम से निकले 3 गैस लोडिंग ऑटो को परवलिया थाने पर निरीक्षण किया गया जिसमें 14.2 किग्रा क्षमता के 07 घरेलू गैस सिलेण्डरों में निर्धारित मानक मात्रा से कम गैस होना पाया गया जिनको नापतौल विभाग द्वारा जप्त किया गया।

खाद्य विभाग के अन्य दल पुष्पराज पाटिल एंव मयंक द्विवेदी कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी द्वारा गैस एजेंसी एवं गोदाम का निरीक्षण किया गया जिसमें ऑनलाईन स्टॉक से घरेलू सिलेण्डर भरे 47 नग कम तथा घरेलू सिलेण्डर खाली 07 नग अधिक, व्यवसायिक सिलेण्डर खाली 107 नग कम एवं भरे 02 कम पाये गये। 47.5 कि. ग्राम के भरे 25 कम, खाली 30 अधिक पाये गये अधिक पाये गये सिलेण्डर को मौके से जप्त किया गया। एजेंसी की विस्तृत जांच प्रचलित है। गैस एजेंसी के विरूद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर आगामी कार्यवाही हेतु कलेक्टर के न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.