चिकित्सा मित्रों के लिए कांग्रेस की योजना- स्वास्थ्य दूत प्रशंसा पत्र और 2000 रुपए की सम्मान निधि देगें
पुर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा स्वस्थ मध्यप्रदेश से खुशहाल मध्यप्रदेशष् के निर्माण के लिए मैं वचनबद्ध हूं।
भोपाल। कांग्रेस सरकार बनेगी और स्वस्थ मध्यप्रदेश से खुशहाल मध्यप्रदेश बनेगा। यह बात पुर्व प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने एक्स पर इस बात की जानकारी देते हुए बताया की हमारे प्रदेश के नागरिकों को “ईलाज का अधिकार” कानून बनाकर देगी। परिवार का 25 तक लाख का वरदान स्वास्थ्य बीमा कराएंगे और 10 लाख का दुर्घटना बीमा कराएंगे। “सस्ती दवा–सुलभ दवा” उपलब्ध कराने की नीति पर चलेंगे जिसमे 70% सस्ती दवा उपलब्ध कराने के लिए “हमारी दवाई की दुकान” खोलेंगे। “कहीं भी और कभी” भी स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने की ठोस व्यवस्था करेंगे। “सुपर स्पेशलिटी चिकित्सा केंद्र” संभागों में शुरू करेंगे।
सड़क दुर्घटना में “गोल्डन आवर में उपचार” की व्यवस्था देंगे और गंभीर घायल को अस्पताल लाने वाले को “स्वास्थ्य दूत प्रशंसा पत्र और 2000 रुपए की सम्मान निधि” देंगे। “सीनियर सिटीजन की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच” कराएंगे। “सुपोषित नारी – सुपोषित शिशु” के लक्ष्य साकार करेंगे। “अंगदान कर्ता का राजकीय सम्मान से अंतिम संस्कार” कराएंगे। योग और प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति से उपचार के लिए संभागीय मुख्यालयों पर “चरक प्राकृतिक चिकित्सा आरोग्यधाम” शुरू करेंगे। नया मेडिकल विश्वविद्यालय और आयुर्वेद विश्वविद्यालय प्रारंभ करेंगे। श्री नाथ ने कहा मध्यप्रदेश मे कांग्रेस आएगी, खुशहाली लाएगी।
B4 Times india-कांग्रेस की योजना स्वास्थ्य दूत प्रशंसा पत्र और 2000 रुपए की सम्मान निधि देगें, ग्रामीण क्षेत्र के चिकित्सा मित्रों के लिए यह योजना सम्मान लायक होकरअच्छी है।