मध्य प्रदेश के वरिष्ठ एवं बुजुर्ग पत्रकारों को प्रति माह दी जाने वाली सम्मान निधि ₹10,000 से बढ़ाकर ₹20,000 कर रहे-CM
भोपाल। मुख्यमंत्री निवास पर गुरूवार को हुए पत्रकार समागम मे मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा की मध्य प्रदेश के वरिष्ठ एवं बुजुर्ग पत्रकारों को प्रति माह दी जाने वाली सम्मान निधि ₹10,000 से बढ़ाकर ₹20,000 कर रहे हैं। सम्मान निधि प्राप्त करने वाले पत्रकार की मृत्यु होने पर उनकी पत्नी को एक मुश्त ₹800000 की राशि दी जाएगी। अधिमान्यता प्राप्त पत्रकारों को आवास ऋण ब्याज अनुदान के अंतर्गत अधिकतम ऋण राशि सीमा ₹25 लाख से बढ़ाकर ₹30 लाख की गई। पत्रकारों के बच्चों की शिक्षा के लिए बैंक से ऋण लेने पर उसके ब्याज पर भी 5% ब्याज अनुदान 5 साल के लिए सरकार द्वारा वहन किया जाएगा।
➡️मध्य प्रदेश के वरिष्ठ एवं बुजुर्ग पत्रकारों को प्रति माह दी जाने वाली सम्मान निधि ₹10,000 से बढ़ाकर ₹20,000 कर रहे हैं।
➡️ सम्मान निधि प्राप्त करने वाले पत्रकार की मृत्यु होने पर उनकी पत्नी को एक मुश्त ₹800000 की राशि दी जाएगी।
➡️ अधिमान्यता प्राप्त पत्रकारों को आवास ऋण… pic.twitter.com/B2kwerXsYP
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) September 7, 2023