ब्रेकिंग
अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, 29.51 लीटर शराब जब्त, सुवासरा पुलिस की कार्रवाई अनुराग जैन होंगे नीति आयोग के नए सीईओ, मुख्य सचिव पद को लेकर अटकलों पर लगा विराम म.प्र.विधानसभा में गूंजा मंदसौर के किसानों के लंबित मुआवजे का मुद्दा, विधायक विपिन जैन ने 2020 की अत... शादी कराने के नाम पर 36 वर्षीय युवक से ठगी, आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मंदसौर कोतवाली पुलिस ने 18 क्वार्टर देशी शराब जब्त मध्यप्रदेश ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द... एमडी तस्करी मामले में बाबू सिंधी गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी सलाखों के पीछे, नये के विरूद्ध कोतवाली पुलि... मध्यप्रदेश विधानसभा कार्य मंत्रणा समिति की बैठक संपन्न, विधानसभा अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट, आगामी वि... मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में भीषण हादसा: सेल्फी लेते समय ट्रक ने छह दोस्तों को कुचला, सभी की मौ... गधों को खिलाए गुलाब जामुन, अगले दिन भोपाल में हुई बारिश; मानसून मनाने की लोक मान्यता फिर चर्चा में

पूर्व मंत्री दीपक जोशी सीएम शिवराजसिंह चौहान के खिलाफ बुधनी से विधानसभा चुनाव लडऩा चाहते हैं

भोपाल । भाजपा छोड़ कांग्रेस में आए प्रदेश के कदवर नेता पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने शिवराज सरकार पर गंभीर आरोप जड़ते हुए कहा है कि चाल-चरित्र और चेहरे की दुहाई देने वाली कैडरबेस पार्टी भाजपा अब अपनी राह से भटक चुकी है। भाजपा शासन में ऊपर से नीचे तक सर्वत्र माफियाराज चल रहा है। उन्होंने कहा कि वह सीएम शिवराजसिंह चौहान के खिलाफ बुधनी से विधानसभा चुनाव लडऩा चाहते हैं। यदि पार्टी मौका दे तो वे बुधनी सें शिवराज से मुकाबला करने को तैयार हैं।
पूर्व मंत्री एवं कद्दावर नेता दीपक जोशी ने इटारसी पहुंचे एक कार्यक्रम में भाजपा को जमकर कोसा और कहा कि भाजपा भ्रष्टों और अपराधियों की पार्टी बनकर रह गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा में अब नीतियों-सिद्धांतों पर चलने वाले कार्यकर्ता की पूछ-परख नहीं हैं। भाजपा में कार्यकर्ता के नाम पर वह लोग रह गए हैं जो सत्ता का दोहन कर अपने परिवार और स्वयं को मजबूत बनाना चाहते हैं। पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने कहा कि मंत्रिमंडल विस्तार पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह सिर्फ सौदेबाजी और वोटबैंक की राजनीति है। कोई बताए कि विधानसभा चुनाव के डेढ महीने महीने पहले मंत्रिमंडल विस्तार का क्या औचित्य है? कोई मंत्री कैसे अपने विभाग का संपादन करेगा। जनता के हित में क्या फैसला लेगा। जब तक वह विभाग के कामकाज को जानने-समझेगा तब तक तो चुनाव की तारीख आ जाएगी।

भाजपाई राजनीति के संत एवं पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के सुपुत्र दीपक जोशी छात्र जीवन से राजनीति में हैं। तीन बार विधायक रह चुके हैं। पहली बार 2003 में विधायक चुने गए थे। दीपक 2003 में बागली और 2008 में हाटपिपलिया से विधायक बने। इसके बाद उन्होंने 2013 में विधानसभा का चुनाव जीता। शिवराज सरकार में दो बार मंत्री रहे। हालांकि 2018 में वह कांग्रेस के उम्मीदवार मनोज चौधरी से चुनाव हार गए। इसके बाद मई 2023 में भाजपा छोडक़र कांग्रेस में शामिल हो गए।

#ems

Leave A Reply

Your email address will not be published.