ब्रेकिंग
“विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा”-मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में निकाली तिरंग... मंदसौर में फिर गरमाई सियासत, भाजपा पदाधिकारी को फोन पर गाली-गलौज और धमकी का मामला दर्ज मंदसौर जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जुआ-सट्टा और अवैध शराब के खिलाफ अभियान तेज मध्यप्रदेश विकास के क्षेत्र में अग्रणी राज्यों में शामिलः उपमुख्यमंत्री देवड़ा एसपी के निर्देशन में मंदसौर पुलिस की सट्टा-जुआ के खिलाफ कार्रवाई, चार प्रकरणों में 7 आरोपी गिरफ्तार,... मध्यप्रदेश पटवारियों का आंदोलन स्थगित, शासन ने प्रमुख मांगों पर कार्रवाई का दिया आश्वासन मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियानः उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने चंदवासा में किया जनसंवाद, सुनीं आमजन की... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान की शुरुआत छिंदवाड़ा से, हर शुक्रवार जनता के बीच पहुंचेंगे अधिकारीः मुख्... मंदसौर में सट्टा लिखते युवक गिरफ्तार, नगदी व सट्टा पर्ची जब्त मंदसौर विधायक विपिन जैन ने अधिकारियों की लापरवाही पर जताई बड़ी नाराजगी, विजन डॉक्यूमेंट बैठक मे बोले ...

अवैध शराब तस्करी के खिलाफ आबकारी विभाग कार्यवाही, आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल सहायक आबकारी आयुक्त दीपम रायचूरा के निर्देशन में अवैध शराब की तस्करी करने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आबकारी विभाग ने मंहगी शराब जप्त की है। जानकारी के अनुसार अवैध शराब पर अकुश लगाने के लिये लगातार कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियो ने बताया की इसी कड़ी मे विभाग को सूचना मिली थी की बरखेड़ा पठानी क्षेत्र में लंबे समय से अवैध शराब की तस्करी की जा रही है। वाहन द्वारा अवैध रुप से शराब तस्करी की सूचना मिलने पर आबकारी कन्ट्रोलर राजेंद्र जैन के नेतृत्व में टीम ने हबीबगंज फाटक तिराहे पर नाके बंदी करते हुए आरोपी मनीष साहू पिता मदनलाल साहू (28) को सवारी ऑटो ले जाते हुए पकड़ा। तलाशी लेने पर ऑटो के बीच वाली सीट एवं डिक्की की जगह में ब्लेंडर की 1 पेटी, रॉयल स्टैग की 3 पेटी, ऑफिसर चॉइस की 2 पेटी एवं गोआ की 8 पेटी सहित 126 लीटर विदेशी मदिरा बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने पूछताछ में बताया की वह इस शराब को अंकित चौकसे पिता रमेश चौकसे निवासी बरखेड़ा मेन रोड के लिए लेकर जा रहा था, जिसे अंकित चौकसे अवधपुरी स्थित अपनी सब्जी की दुकान से बेचता है। आबकारी धिकारी ने बताया कि अवैध शराब तस्करी के खिलाफ इस तरह की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.