ब्रेकिंग
अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मंदसौर कोतवाली पुलिस ने 18 क्वार्टर देशी शराब जब्त मध्यप्रदेश ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द... एमडी तस्करी मामले में बाबू सिंधी गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी सलाखों के पीछे, नये के विरूद्ध कोतवाली पुलि... मध्यप्रदेश विधानसभा कार्य मंत्रणा समिति की बैठक संपन्न, विधानसभा अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट, आगामी वि... मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में भीषण हादसा: सेल्फी लेते समय ट्रक ने छह दोस्तों को कुचला, सभी की मौ... गधों को खिलाए गुलाब जामुन, अगले दिन भोपाल में हुई बारिश; मानसून मनाने की लोक मान्यता फिर चर्चा में मंदसौर कोतवाली पुलिस की कार्रवाईः तीन आरोपियों से धारदार छुरे जब्त, आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज श्री पशुपतिनाथ मंदिर का महाघंटा खामोश, फिर गूंज सुनने को भक्तों में बढ़ रही लालसा, मंदिर प्रबंध समिति... भानपुरा में अमानक खाद बेचने पर मामला दर्ज, गुजरात कि सुप्रीम कामधेनु फर्टिलाइजर प्राइवेट लिमिटेड कम्... फरार अरमान सुरजनी गिरफ्तार, इंदौर क्राइम ब्रांच द्वारा पूर्व में चार पकड़ेगें जा चुके

भारत बनाम पाकिस्तान एशिया कप 2023 मैच जो टीम अच्छा खेलेगी वह जीतेगी

नई दिल्ली। सौरव गांगुली ने क्रिकेट विश्व कप 2023 के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। मीडिया में आए एक वीडियो में गांगुली ने अपनी फेवरेट टीम घोषित करते हुए विकेटकीपर के तौर पर ईशान किशन और केएल राहुल दोनों को जगह दी है। इसके अलावा अक्षर पटेल पर भी भरोसा जताया है।

सौरव की टीम में रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, ईशान किशन (विकेटकीपर), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर शा‎मिल हैं।

सौरव गांगुली ने कहा कि भारत बनाम पाकिस्तान एशिया कप 2023 मैच जीतने के लिए उनका कोई पसंदीदा नहीं है क्योंकि दोनों टीमें वास्तव में अच्छी हैं। जो टीम अच्छा खेलेगी वह जीतेगी। मेरा कोई पसंदीदा नहीं है। सौरव ने कहा ‎कि पाकिस्तान के पास नसीम शाह, शाहीन अफरीदी और हारिस रऊफ जैसे उम्दा गेंदबाज हैं। भारतीय टीम भी मजबूत है और यह निर्भर करता है कि मैच के दिन टीमें कैसा खेलती हैं। आप हर समय विश्व कप नहीं जीत सकते। बुरा समय भी आता है। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम को बहुत अच्छी बल्लेबाजी करनी होगी। ऐसा करने पर वे जीत सकते हैं। समय के साथ जसप्रीत बुमरा की फिटनेस बेहतर हो जाएगी, आपके पास केवल तीन स्पिनर हो सकते हैं और मुझे लगता है उन्होंने अक्षर को चुनकर सही काम किया है, वह बल्लेबाजी कर सकते हैं।
सौरव गांगुली ने कहा कि यह कहना मुश्किल है कि कौन सी 4 या 5 टीमें इसमें जगह बना पाएंगी लेकिन मुझे लगता है कि ऑस्ट्रेलिया एक होगा। इंग्लैंड भी एक अच्छी टीम है। भारत, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड को बाहर नहीं किया जा सकता। दक्षिण अफ्रीका ने हमेशा बड़े टूर्नामेंटों में अच्छा प्रदर्शन किया है। यदि आप इस समय मेरी सर्वश्रेष्ठ पांच टीम पूछें तो ऑस्ट्रेलिया, भारत, इंग्लैंड, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड का नाम लूंगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.