ब्रेकिंग
अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मंदसौर कोतवाली पुलिस ने 18 क्वार्टर देशी शराब जब्त मध्यप्रदेश ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द... एमडी तस्करी मामले में बाबू सिंधी गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी सलाखों के पीछे, नये के विरूद्ध कोतवाली पुलि... मध्यप्रदेश विधानसभा कार्य मंत्रणा समिति की बैठक संपन्न, विधानसभा अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट, आगामी वि... मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में भीषण हादसा: सेल्फी लेते समय ट्रक ने छह दोस्तों को कुचला, सभी की मौ... गधों को खिलाए गुलाब जामुन, अगले दिन भोपाल में हुई बारिश; मानसून मनाने की लोक मान्यता फिर चर्चा में मंदसौर कोतवाली पुलिस की कार्रवाईः तीन आरोपियों से धारदार छुरे जब्त, आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज श्री पशुपतिनाथ मंदिर का महाघंटा खामोश, फिर गूंज सुनने को भक्तों में बढ़ रही लालसा, मंदिर प्रबंध समिति... भानपुरा में अमानक खाद बेचने पर मामला दर्ज, गुजरात कि सुप्रीम कामधेनु फर्टिलाइजर प्राइवेट लिमिटेड कम्... फरार अरमान सुरजनी गिरफ्तार, इंदौर क्राइम ब्रांच द्वारा पूर्व में चार पकड़ेगें जा चुके

उज्जैन, थाना नीलगंगा पुलिस ने 45 लाख रुपए की नगदी बरामद, 55 लाख के आभूषण महिला ब्लैकमेलर और अन्य आरोपियों को किया गिरफ्तार

Image

भोपाल। मध्यप्रदेश, उज्जैन के नीलगंगा थाना क्षेत्र में तीन महिलाओं ने ब्लैकमेल कर 70 वर्षीय ज्योतिषाचार्य से 45 लाख की नगदी और 55 लाख रुपये के सोने चांदी के आभूषण हड़प लिए थे. इस मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए 45 लाख रुपये की नगदी और 55 लाख के आभूषण बरामद कर लिए हैं। उज्जैन एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि अलग धाम में रहने वाले एक व्यक्ति की ओर से रिपोर्ट लिखी गई थी कि उसके पिता को घर में काम करने वाली नौकरानी 2 साल से ब्लैकमेल कर रही है. उक्त महिला ने ब्लैकमेलिंग के माध्यम से उसके पिता से तीन चार करोड़ रुपये की राशि हड़प कर ली है। इस मामले पुलिस ने जांच के बाद महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने इस मामले में तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिलाओं से 45 लाख रुपये की नगदी और 55 लाख के जेवर बरामद किए गए हैं। बताया जाता है कि इस घटना के बाद पीड़ित व्यक्ति बीमार हो गया था।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस मामले में पिंकी गुप्ता, रजनी पाटीदार और सज्जन भाई बैरागी को गिरफ्तार किया है आरोपी महिलाओं के पास से नगदी और सोने चांदी के जेवर बरामद किए गए हैं। पुलिस का मुताबिक उक्त महिलाएं नौकरानी के रूप में काम करती है और बाद में मकान मालिक को ब्लैकमेल करने लग जाती है. इस प्रकरण में अभी राहुल मालवीय नामक आरोपी की पुलिस को तलाश है। पुलिस ने बताया कि आरोपी महिलाओं ने राहुल मालवीय के साथ मिलकर फरियादी के पिता को ब्लैकमेल करने की योजना बनाई। आरोपियों ने आपत्तिजनक अवस्था में वृद्धि के फोटो और वीडियो बना लिए, इसके बाद झूठे प्रकरण में फंसाने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया। वृद्ध ने अपनी बहुमूल्य संपत्ति बेचकर महिलाओं को रकम दी।

पुलिस ने पूरे मामले में अपराध क्र. 558/24धारा 308(6), 308(7) बीएनएस का दर्ज कर विवेचना में लिया। पुलिस ने जब मामले की जांच की तो पता चला कि पिंकी गुप्ता जो कि उनके घर केवल सात हजार रुपये मासिक वेतन पर झाडू़ पोछा का कार्य करती थी। उसकी बहन रजनी पाटीदार भी लोगों के घर बर्तन मांजने के कार्य करती थी। पुलिस को महिला के वृंदावनधाम कालोनी में दो मकान होने की जानकारी मिली। उसके बाद पुलिस ने आरोपी महिला पिंकी गुप्ता, उसकी बहन रजनी पाटीदार व उसकी मां सजन बाई बैरागी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया। वहां उनका पुलिस रिमाण्ड लेकर आगे की विवेचना की जाएगी। प्रकरण में अन्य आरोपी राहुल मालवीय की अभी तलाश की जा रही है।

आरोपी पिंकी गुप्ता के पास से 40 लाख 24 हजार रुपये नकदी, 5 सोने के हार, 2 नग मांग टीका सोने के, 3 सोने की चेन, 2 सोने के हाथ के ब्रेसलेट, सोने का मंगलसूत्र 2, कॉन के टॉप्स सोने के 10 नग, 3 नग सोने के पैंडल, सोने के कंगन 4 नग, 1 नग सोने की अंगूठी, 4 नग नाक की बाली, 1 नग सोने का नाक का लौंग बरामद हुआ है। आरोपी रजनी पाटीदार के पास से नकदी 19 हजार रुपये, 2 नग सोने के हार, 6 नग सोने के कान के टॉप्स, 1 नग सोने की अंगूठी, 1 सोने का पैंडल, 2 हाथ के कंगन सोने के बरामद हुए। आरोपी सजन बाई बैरागी नकदी 4 लाख 50 हजार रुपये, एक जोड़ 2 नग चांदी के पैर के ऑवले, एक जोड़ चांदी की 2 नग पाजेब, 6 नग चांदी की बिछुड़ी, 6 कमर के छल्ले, 2 नग सोने के कॉन के टॉप्स बरामद हुए।

उसके बाद पुलिस ने आरोपी महिला पिंकी गुप्ता, उसकी बहन रजनी पाटीदार व उसकी मां सजन बाई बैरागी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया। वहां उनका पुलिस रिमाण्ड लेकर आगे की विवेचना की जाएगी। प्रकरण में अन्य आरोपी राहुल मालवीय की अभी तलाश की जा रही है।

Copy@News

Leave A Reply

Your email address will not be published.