ब्रेकिंग
अनुराग जैन होंगे नीति आयोग के नए सीईओ, मुख्य सचिव पद को लेकर अटकलों पर लगा विराम म.प्र.विधानसभा में गूंजा मंदसौर के किसानों के लंबित मुआवजे का मुद्दा, विधायक विपिन जैन ने 2020 की अत... शादी कराने के नाम पर 36 वर्षीय युवक से ठगी, आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मंदसौर कोतवाली पुलिस ने 18 क्वार्टर देशी शराब जब्त मध्यप्रदेश ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द... एमडी तस्करी मामले में बाबू सिंधी गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी सलाखों के पीछे, नये के विरूद्ध कोतवाली पुलि... मध्यप्रदेश विधानसभा कार्य मंत्रणा समिति की बैठक संपन्न, विधानसभा अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट, आगामी वि... मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में भीषण हादसा: सेल्फी लेते समय ट्रक ने छह दोस्तों को कुचला, सभी की मौ... गधों को खिलाए गुलाब जामुन, अगले दिन भोपाल में हुई बारिश; मानसून मनाने की लोक मान्यता फिर चर्चा में मंदसौर कोतवाली पुलिस की कार्रवाईः तीन आरोपियों से धारदार छुरे जब्त, आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज

पांढुर्ना, सौंसर और नांदनवाड़ी इन तीनों तहसीलों को मिलाकर नया जिला बनाया जाएगा-मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान छिंदवाड़ा जिले मे कहा आज छिंदवाड़ा में विकास की गंगा बह रही है। हमने यहाँ 1 हजार 178 करोड़ 54 लाख रुपए की लागत के 35 नवीन विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं 258 करोड़ 75 लाख रुपए की लागत के 30 विकास कार्यों का लोकार्पण किया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश में 54 वे जिले की घोषणा कर दी है। छिंदवाड़ा जिले की सौसर, पांढुर्णा और नांदनवाड़ी को मिलाकर इस नए जिले का गठन किया जाएगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरुवार को छिंदवाड़ा जिले के जामसावली स्थित हनुमान मंदिर में हनुमान लोक का भूमिपूजन करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने जामसावली मंदिर में पूजा अर्चना की। यहां पर 314 करोड रुपए की लागत से हनुमान लोक बन रहा है। जिसमें प्रवेश द्वार,चिरंजीवी पथ, भक्ति रूप का चित्रण कलाकृतियां एवं मूर्तियों के माध्यम से होगा। यहां पर मुक्ताकाश मंच, दुकान एवं फूड कोर्ट लैंडस्कैपिंग पार्किंग, आयुर्वेदिक औषधालय, योगशाला, प्रवचन हाल, अष्ट सिद्धि केंद्र और संस्कृत विद्यालय सहित अन्य निर्माण कार्य भी होंगे। गौरतलब है कि पांढुर्णा को जिला बनाए जाने की मांग बीते लंबे समय से चल रही थी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा पूर्व में भी इसे जिला बनाए जाने की घोषणा की गई थी। इसके बाद यह कवायद लग रही थी कि पांढुर्णा जल्द ही जिला बनेगा। पांढुर्ना के अलावा सौंसर को भी जिला बनाए जाने की मांग उठने लगी थी। आज छिंदवाड़ा जिले में पहुंचते ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा इस बात का ऐलान कर दिया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.