ब्रेकिंग
“विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा”-मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में निकाली तिरंग... मंदसौर में फिर गरमाई सियासत, भाजपा पदाधिकारी को फोन पर गाली-गलौज और धमकी का मामला दर्ज मंदसौर जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जुआ-सट्टा और अवैध शराब के खिलाफ अभियान तेज मध्यप्रदेश विकास के क्षेत्र में अग्रणी राज्यों में शामिलः उपमुख्यमंत्री देवड़ा एसपी के निर्देशन में मंदसौर पुलिस की सट्टा-जुआ के खिलाफ कार्रवाई, चार प्रकरणों में 7 आरोपी गिरफ्तार,... मध्यप्रदेश पटवारियों का आंदोलन स्थगित, शासन ने प्रमुख मांगों पर कार्रवाई का दिया आश्वासन मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियानः उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने चंदवासा में किया जनसंवाद, सुनीं आमजन की... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान की शुरुआत छिंदवाड़ा से, हर शुक्रवार जनता के बीच पहुंचेंगे अधिकारीः मुख्... मंदसौर में सट्टा लिखते युवक गिरफ्तार, नगदी व सट्टा पर्ची जब्त मंदसौर विधायक विपिन जैन ने अधिकारियों की लापरवाही पर जताई बड़ी नाराजगी, विजन डॉक्यूमेंट बैठक मे बोले ...

ट्रक चालक की लापरवाही से व्यक्ति को करंट लगने से मृत्यु होने पर ट्रक चालक को 1 वर्ष का कठोर कारावास और अर्थदण्ड से दंडित किया 

मंदसौर। मध्यप्रदेश, मंदसौर मे न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, राहुल सोलंकी द्वारा आरोपी जाकिर पिता हसनुद्दीन उम्र 37 साल नि0ग्रा0 कचनारा तह0 दलौदा जिला मंदसौर को लापरवाही से ट्रक चलाकर मृत्यु कारित करने के अपराध में दोषी पाते हुए 1 वर्ष के कठोर कारावास और अर्थदण्ड से दण्डित किया।
अभियोजन मीडिया सेल प्रभारी दीपक जमरा द्वारा घटना के संबंध में बताया कि घटना 19.09.2015 को सुरपाल, दिनेष, कालू, लालजी, मुकेष, हूमा, लगभग 20 मजदूर ट्रक में सोयाबीन का सुखला लाने गांव कचनारा से पिपलिया जोधा रोड पर जा रहे थे रोड पर एक पेड आ जाने से पेड की डाल अलग करने के लिए लालजी, मुकेश, दिनेश, तीनों ट्रक के नीचे उतरे और पेड को अलग करने लगे तभी आरोपी जाकिर ने ट्रक को आगे बढा दिया जिससे ट्रक के उपर बिजली के तार टच हो गये जिससे मुकेश व लालजी को करंट लग गया, करंट लगने से मुकेश की मौके पर ही मृत्यु हो गयी। आरोपी जाकिर की लापरवाही से दुर्घटना होने से उसके विरूद्ध पुलिस द्वारा अपराध पंजीबद्ध कर अनुसंधान उपरांत अभियोग पत्र माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.