ब्रेकिंग
“विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा”-मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में निकाली तिरंग... मंदसौर में फिर गरमाई सियासत, भाजपा पदाधिकारी को फोन पर गाली-गलौज और धमकी का मामला दर्ज मंदसौर जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जुआ-सट्टा और अवैध शराब के खिलाफ अभियान तेज मध्यप्रदेश विकास के क्षेत्र में अग्रणी राज्यों में शामिलः उपमुख्यमंत्री देवड़ा एसपी के निर्देशन में मंदसौर पुलिस की सट्टा-जुआ के खिलाफ कार्रवाई, चार प्रकरणों में 7 आरोपी गिरफ्तार,... मध्यप्रदेश पटवारियों का आंदोलन स्थगित, शासन ने प्रमुख मांगों पर कार्रवाई का दिया आश्वासन मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियानः उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने चंदवासा में किया जनसंवाद, सुनीं आमजन की... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान की शुरुआत छिंदवाड़ा से, हर शुक्रवार जनता के बीच पहुंचेंगे अधिकारीः मुख्... मंदसौर में सट्टा लिखते युवक गिरफ्तार, नगदी व सट्टा पर्ची जब्त मंदसौर विधायक विपिन जैन ने अधिकारियों की लापरवाही पर जताई बड़ी नाराजगी, विजन डॉक्यूमेंट बैठक मे बोले ...

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 की आचार संहिता 10 अक्टूबर के आसपास लागू होने की संभावना बन रही

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2018 मध्यप्रदेश राज्य की 15वीं विधानसभा के निर्वाचन हेतु 28 नवंबर, 2018 को एकमेव चरण में सम्पन्न हुए थे। इन चुनावों का परिणाम 11 दिसंबर, 2018 को चार अन्य राज्यों यथा राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिज़ोरम के चुनाव परिणामों के साथ घोषित किए गए थे। इसी के आधार पर राज्य निर्वाचन आयोग कार्य कर रहा है।
मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में है। चुनाव आयोग ने वोटर लिस्ट के प्रकाशन की तारीख 4 अक्टूबर निर्धारित की है। यानी इसके बाद मध्य प्रदेश में निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा चुनाव की घोषणा कर दी जाएगी और इसी के साथ मध्य प्रदेश में चुनाव आचार संहिता लागू हो जाइए।
जानकारों का मानना है कि मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद विधानसभा चुनाव की घोषणा करने से पहले चुनाव आयोग कम से कम 1 सप्ताह और आमतौर पर 10 दिन का समय लेता है। इस हिसाब से 10 अक्टूबर के आसपास चुनाव आचार संहिता लागू होने की संभावना है। यानी अब सभी प्रकार के सरकारी कामकाज के लिए सिर्फ 2 महीने का समय बचा है। फाइव डे वीक और सरकारी छुट्टियों को इसमें से निकाल दिया जाए तो लगभग एक महीना बचा है।
मध्यप्रदेश में सक्रिय भाजपा एवं कांग्रेस पार्टी के अलावा बहुजन समाज पार्टी, समाजवादी पार्टी और आम आदमी पार्टी में पावर और पोजीशन को लेकर, विधानसभा चुनाव के टिकट को लेकर फाइनल फाइट शुरू हो गई है। इसमें जीतने वाले अपनी-अपनी पार्टी के घोषित नेता हो जाएंगे। इसके बाद चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी और प्रत्याशियों और पार्टियों के बीच मुकाबला दिखाई देगा।
वर्ष 2018 के विधानसभा चुनावों के परिणामस्वरूप मध्यप्रदेश में त्रिशंकु विधानसभा की स्थिति निर्मित हुई। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी ने सदन के सबसे बड़े दल होने के नाते बसपाए सपा एवं निर्दलीयों के सहयोग से राज्य में सरकार का गठन कियाय इसी के साथ राज्य में पिछले 15 वर्षों से निरंतर चल रहे भारतीय जनता पार्टी के शासन का अंत हुआ थाए बाद मे कांग्रेस की कमलनाथ सरकार गिर गई और पुनः भाजपा की षिवराज सरकार बनी।
विधानसभा चुनाव 2023 आगामी तीन महिना बाद होना है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.