ब्रेकिंग
“विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा”-मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में निकाली तिरंग... मंदसौर में फिर गरमाई सियासत, भाजपा पदाधिकारी को फोन पर गाली-गलौज और धमकी का मामला दर्ज मंदसौर जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जुआ-सट्टा और अवैध शराब के खिलाफ अभियान तेज मध्यप्रदेश विकास के क्षेत्र में अग्रणी राज्यों में शामिलः उपमुख्यमंत्री देवड़ा एसपी के निर्देशन में मंदसौर पुलिस की सट्टा-जुआ के खिलाफ कार्रवाई, चार प्रकरणों में 7 आरोपी गिरफ्तार,... मध्यप्रदेश पटवारियों का आंदोलन स्थगित, शासन ने प्रमुख मांगों पर कार्रवाई का दिया आश्वासन मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियानः उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने चंदवासा में किया जनसंवाद, सुनीं आमजन की... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान की शुरुआत छिंदवाड़ा से, हर शुक्रवार जनता के बीच पहुंचेंगे अधिकारीः मुख्... मंदसौर में सट्टा लिखते युवक गिरफ्तार, नगदी व सट्टा पर्ची जब्त मंदसौर विधायक विपिन जैन ने अधिकारियों की लापरवाही पर जताई बड़ी नाराजगी, विजन डॉक्यूमेंट बैठक मे बोले ...

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के सीनियर लीडर कमलनाथ के नाम पर ठगी करने वाले मास्टरमाइंड तनीश छाजेड़ को बेंगलुरु पुलिस गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई है

भोपाल। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के सीनियर लीडर कमलनाथ के नाम पर ठगी करने वाले मास्टरमाइंड तनीश छाजेड़ को बेंगलुरु पुलिस गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई है। शातिर ने कमलनाथ ही नहीं बीजेपी के राष्ट्रीय युवा मोर्चा अध्यक्ष और सांसद तेजस्वी सूर्या के नाम पर गुजरात में भाजपा नेताओ, राजस्थान के गृहमंत्री, महाराष्ट्र मुख्यमंत्री बिहार मुख्यमंत्री और आप सांसद संजय सिंह के नाम पर फोन लगाकर कई नेताओं से रुपए मांगे थे।अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त क्राइम ब्रांच शैलेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि पिछले महीने आरोपी ने अपने साथियों के साथ पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ का मोबाइल नंबर इस्तेमाल कर कांग्रेस नेताओं से रुपये की वसूली की कोशिश की थी।कांग्रेस नेता गोविंद गोयल ने संदेह होने पर अपने स्तर पर इसकी छानबीन की। बाद में उन्होंने आरोपी को पैसे देने का लालच देकर बुलाकर गिरफ्तार करवाया था। पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में तनिश छाजेड़ का नाम लिया था, जो फरार चल रहा था। करीब तीन दिन पहले तनिश को गिरफ्तार किया गया था। बेंगलुरु पुलिस को भी इसी तरह के मामले में उसकी तलाश थी। बुधवार को राजधानी पहुंची पुलिस उसे गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई है। वहां से कार्रवाई पूरी होने के बाद भोपाल पुलिस आरोपी को रिमांड पर लेकर आगे की पूछताछ करेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.