ब्रेकिंग
सीतामऊ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 529 किलो 690 ग्राम डोडाचूरा जब्त रीवा से भोपाल और कोलकाता को हवाई सेवा की मिली सौगात, विन्ध्य का वर्षों से संजोया हुआ हवाई सेवा का सप... “विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा”-मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में निकाली तिरंग... मंदसौर में फिर गरमाई सियासत, भाजपा पदाधिकारी को फोन पर गाली-गलौज और धमकी का मामला दर्ज मंदसौर जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जुआ-सट्टा और अवैध शराब के खिलाफ अभियान तेज मध्यप्रदेश विकास के क्षेत्र में अग्रणी राज्यों में शामिलः उपमुख्यमंत्री देवड़ा एसपी के निर्देशन में मंदसौर पुलिस की सट्टा-जुआ के खिलाफ कार्रवाई, चार प्रकरणों में 7 आरोपी गिरफ्तार,... मध्यप्रदेश पटवारियों का आंदोलन स्थगित, शासन ने प्रमुख मांगों पर कार्रवाई का दिया आश्वासन मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियानः उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने चंदवासा में किया जनसंवाद, सुनीं आमजन की... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान की शुरुआत छिंदवाड़ा से, हर शुक्रवार जनता के बीच पहुंचेंगे अधिकारीः मुख्...

मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री श्री चौहान देंगे कई सौगातें

मुख्यमंत्री श्री चौहान विकास पर्व के दौरान पिपलिया मंडी में 13 अरब 37 करोड़ 69 लाख के निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन करेंगे

मंदसौर 1 अगस्त 23/ मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 2 अगस्त को पिपलिया मंडी आएंगे। विकास पर्व के दौरान मुख्यमंत्री श्री चौहान पिपलिया मंडी में ही कॉलेज ग्राउंड परिसर स्थित आमसभा को संबोधन करते हुए 13 अरब 37 करोड़ 70 लाख के निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन करेंगे। 876 करोड़ 62 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाली मल्हारगढ़ दाब युक्त सूक्ष्म वृहद सिंचाई परियोजना का भूमि पूजन करेंगे। 418 करोड़ 23 लाख से निर्मित गरोठ सूक्ष्म सिंचाई परियोजना का लोकार्पण, 20 करोड़ 17 लाख से निर्मित सेदरा करनाली तालाब के लोकार्पण, 13 करोड़ 99 लाख से निर्मित खेताखेड़ा तालाब का लोकार्पण, 5 करोड़ 15 लाख से निर्मित हरचंडी सालंड वियर का लोकार्पण एवं 3 करोड़ 53 लाख से निर्मित शासकीय महाविद्यालय पिपलिया मंडी में अतिरिक्त कक्षों का का लोकार्पण करेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.