भोपाल। बागसेवनिया इलाके में उस समय सनसनी फैल गई जब लोगों ने यहां स्थित मीनाक्षी प्लेनेट सिटी के पीछे नाले में युवक की पैर बंधी हुई लाश सड़ी-गली हालत में पड़ी देखी। मिली जानकारी के मुताबिक बीती दोपहर करीब दो बजे पुलिस को सूचना मिली कि मीनाक्षी प्लेनेट के पीछे जाटखेड़ी की ओर जाने वाली सड़क से कुछ दूर नाले में युवक की लाश पड़ी है। खबर मिलने पर पहुंची पुलिस टीम के मुताबिक लाश कई दिन पुरानी थी, जिसके कारण उसमें कीड़े पड़ गए थे।
मृतक के बाएं हाथ पर सूरज का निशान गुदा हुआ है। सीने पर सांप बना है। दीपाली नाम भी लिखा हुआ है। वही मृतक के दोनों पैर कपड़े की रस्सी से बंधे थे। रस्सी गले में बांधी गई है, जिससे पैर ऊपर की तरफ हो गए थे। पुलिस ने घटनास्थल की छानबीन के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया।
पुलिस ने शुरुआती जांच के आधार पर मृतक की हत्या की आशंका जताई है। जांच में सामने आया है, कि युवक की हत्या कहीं और कर उसकी लाश को ठिकाने लगाने के लिए यहां लाकर फेंका गया है। अफसरों का कहना है, कि मौत के सही कारणों का खुलासा पीएम रिपोर्ट आने पर होगा। फिलहाल पुलिस शव की शिनाख्त के प्रयास कर रही है।
ब्रेकिंग
“विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा”-मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में निकाली तिरंग...
मंदसौर में फिर गरमाई सियासत, भाजपा पदाधिकारी को फोन पर गाली-गलौज और धमकी का मामला दर्ज
मंदसौर जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जुआ-सट्टा और अवैध शराब के खिलाफ अभियान तेज
मध्यप्रदेश विकास के क्षेत्र में अग्रणी राज्यों में शामिलः उपमुख्यमंत्री देवड़ा
एसपी के निर्देशन में मंदसौर पुलिस की सट्टा-जुआ के खिलाफ कार्रवाई, चार प्रकरणों में 7 आरोपी गिरफ्तार,...
मध्यप्रदेश पटवारियों का आंदोलन स्थगित, शासन ने प्रमुख मांगों पर कार्रवाई का दिया आश्वासन
मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियानः उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने चंदवासा में किया जनसंवाद, सुनीं आमजन की...
मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान की शुरुआत छिंदवाड़ा से, हर शुक्रवार जनता के बीच पहुंचेंगे अधिकारीः मुख्...
मंदसौर में सट्टा लिखते युवक गिरफ्तार, नगदी व सट्टा पर्ची जब्त
मंदसौर विधायक विपिन जैन ने अधिकारियों की लापरवाही पर जताई बड़ी नाराजगी, विजन डॉक्यूमेंट बैठक मे बोले ...