ब्रेकिंग
“विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा”-मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में निकाली तिरंग... मंदसौर में फिर गरमाई सियासत, भाजपा पदाधिकारी को फोन पर गाली-गलौज और धमकी का मामला दर्ज मंदसौर जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जुआ-सट्टा और अवैध शराब के खिलाफ अभियान तेज मध्यप्रदेश विकास के क्षेत्र में अग्रणी राज्यों में शामिलः उपमुख्यमंत्री देवड़ा एसपी के निर्देशन में मंदसौर पुलिस की सट्टा-जुआ के खिलाफ कार्रवाई, चार प्रकरणों में 7 आरोपी गिरफ्तार,... मध्यप्रदेश पटवारियों का आंदोलन स्थगित, शासन ने प्रमुख मांगों पर कार्रवाई का दिया आश्वासन मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियानः उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने चंदवासा में किया जनसंवाद, सुनीं आमजन की... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान की शुरुआत छिंदवाड़ा से, हर शुक्रवार जनता के बीच पहुंचेंगे अधिकारीः मुख्... मंदसौर में सट्टा लिखते युवक गिरफ्तार, नगदी व सट्टा पर्ची जब्त मंदसौर विधायक विपिन जैन ने अधिकारियों की लापरवाही पर जताई बड़ी नाराजगी, विजन डॉक्यूमेंट बैठक मे बोले ...

मनोज पुष्प को छिंदवाड़ा कलेक्टर का प्रभार सौंपा गया

नवागत कलेक्टर श्री मनोज पुष्प ने छिन्दवाड़ा कलेक्टर का किया पदभार ग्रहण

भोपाल। मध्य प्रदेश शासन द्वारा रविवार की देर रात कलेक्टरों की स्थानांतरण सूची जारी की गई। जिसमें पिछले नौ महीने से छिंदवाड़ा कलेक्टर रही शीतला पटेल का छिंदवाड़ा से स्थानांतरण कर दिया गया है।

वहीं, उप सचिव महिला बाल विकास व वणिज्यिक कर विभाग तथा प्रबंध संचालक, महिला वित्त एवं विकास निगम भोपाल के अतिरिक्तप्रभार पर पदस्थ मनोज पुष्प को छिंदवाड़ा कलेक्टर का प्रभार सौंपा गया है। बताया जा रहा है कि मनोज पुष्प इसके पहले भी छिंदवाड़ा में एसडीएम का कार्यभार संभाल चुके हैं। सरकार द्वारा इस बार उन्हे छिंदवाड़ा का कलेक्टर बनाया गया है।

बता दें साल 2003 में वे उमा भारती सरकार में छिंदवाड़ा में एसडीएम पद पर रह चुके हैं। राजनीतिक उठापटक के बीच हुआ तबादला आने वाले समय में विधानसभा चुनाव होने हैं इससे पहले राजनीतिक उठापटक के बीच छिंदवाड़ा कलेक्टर शीतला पटेल को छिंदवाड़ा कलेक्टर पद से स्थानांतरित कर भोपाल सीएम कार्यालय में पदस्थ किया गया है, उनकी पदस्थापना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.