भोपाल। दिल दहलाने वाली घटना से रातीबड़ थाना इलाके में सनसनी फेल गई, क्षेत्र मे एक युवती की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। मृतका पुलिसकर्मी की बेटी है, जिसकी चाकुओ से गोदकर बेरहमी से हत्या की गई है। हत्याकांड की शुरुआती जॉच के बाद पुलिस ने एक सदेही को हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार पुलिस को दोपहर के समय सूचना मिली की रातीबड़ इलाके में स्थित भदभदा चौकी के पास ज्यूडिशियल एकेडमी के पीछे एक युवती की लाश पड़ी है। खबर मिलते ही पुलिस टीम सहित आला अधिकारी, एफएसएल टीम तत्काल मौके पर पहुंची और पड़ताल शुरु की।
जॉच के दौरान मृतका युवती की पहचान नेहरु नगर में रहने वाली निशु चौहान पिता उमेश चौहान के रुप में हुई। मृतका के पिता पुलिस विभाग में है, और फिलहाल गौतम नगर थाने में प्रधान आरक्षक के पद पर पदस्थ है। अधिकारियो ने बताया की मृतका के गले पर घातक धारदार हथियार से वार किये जाने के निशान मिले है, आरोपी द्वारा गले पर वार कर उसकी हत्या की गई है।
घटनास्थल की बारीकी से छानबीन करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए हमीदिया भेज दिया गया। सूत्रो के अनुसार पुलिस ने एक संदिग्ध आरोपी को हिरासत में लिया है, जिसका नाम यश तिवारी सामने आ रहा है। अफसरो ने बताया की फिलहाल सदेंही आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
ब्रेकिंग
सीतामऊ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 529 किलो 690 ग्राम डोडाचूरा जब्त
रीवा से भोपाल और कोलकाता को हवाई सेवा की मिली सौगात, विन्ध्य का वर्षों से संजोया हुआ हवाई सेवा का सप...
“विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा”-मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में निकाली तिरंग...
मंदसौर में फिर गरमाई सियासत, भाजपा पदाधिकारी को फोन पर गाली-गलौज और धमकी का मामला दर्ज
मंदसौर जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जुआ-सट्टा और अवैध शराब के खिलाफ अभियान तेज
मध्यप्रदेश विकास के क्षेत्र में अग्रणी राज्यों में शामिलः उपमुख्यमंत्री देवड़ा
एसपी के निर्देशन में मंदसौर पुलिस की सट्टा-जुआ के खिलाफ कार्रवाई, चार प्रकरणों में 7 आरोपी गिरफ्तार,...
मध्यप्रदेश पटवारियों का आंदोलन स्थगित, शासन ने प्रमुख मांगों पर कार्रवाई का दिया आश्वासन
मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियानः उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने चंदवासा में किया जनसंवाद, सुनीं आमजन की...
मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान की शुरुआत छिंदवाड़ा से, हर शुक्रवार जनता के बीच पहुंचेंगे अधिकारीः मुख्...