ब्रेकिंग
सीतामऊ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 529 किलो 690 ग्राम डोडाचूरा जब्त रीवा से भोपाल और कोलकाता को हवाई सेवा की मिली सौगात, विन्ध्य का वर्षों से संजोया हुआ हवाई सेवा का सप... “विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा”-मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में निकाली तिरंग... मंदसौर में फिर गरमाई सियासत, भाजपा पदाधिकारी को फोन पर गाली-गलौज और धमकी का मामला दर्ज मंदसौर जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जुआ-सट्टा और अवैध शराब के खिलाफ अभियान तेज मध्यप्रदेश विकास के क्षेत्र में अग्रणी राज्यों में शामिलः उपमुख्यमंत्री देवड़ा एसपी के निर्देशन में मंदसौर पुलिस की सट्टा-जुआ के खिलाफ कार्रवाई, चार प्रकरणों में 7 आरोपी गिरफ्तार,... मध्यप्रदेश पटवारियों का आंदोलन स्थगित, शासन ने प्रमुख मांगों पर कार्रवाई का दिया आश्वासन मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियानः उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने चंदवासा में किया जनसंवाद, सुनीं आमजन की... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान की शुरुआत छिंदवाड़ा से, हर शुक्रवार जनता के बीच पहुंचेंगे अधिकारीः मुख्...

होमगार्ड सैनिक को देय संचित निधि व अन्य सेवानिवृति लाभों का भुगतान दो माह में कर दें’ आयोग ने लिया संज्ञान

भोपाल। मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने एक सेवानिवृत होमगार्ड को उसकी देय संचित निधि एवं अन्य सेवानिवृति लाभों का भुगतान अगले दो माह में कर देने की अनुशंसा राज्य शासन को की है। मामला भोपाल जिले का है। सेवानिवृत होमगार्ड सैनिक श्री नरबहादुर थापा ने 28 मार्च 2023 को आयोग में आवेदन लगाया था कि वह शासन द्वारा दी गई व्यवस्था के अनुसार सभी प्रकार के सेवानिवृति लाभों के लिये पात्र है, परंतु उसके नियोजक विभाग द्वारा उसे उसकी ग्रेच्युटी एवं अन्य लाभों का भुगतान करने से साफ इंकार कर दिया गया है। उसे न्याय दिलाया जाये। आवेदन मिलते ही आयोग ने मामला दर्ज कर लिया। आयोग ने प्रकरण की सतत् सुनवाई करने के उपरांत राज्य शासन से अनुशंसा की है कि आवेदक/शिकायतकर्ता श्री नरबहादुर थापा, होमगार्ड सैनिक क्र. 223 वर्ष 1987 से उसकी सेवानिवृति तारीख 28 मई 2020 तक की सेवा अवधि में से अनुपस्थिति की अवधि (करीब साढ़े पांच वर्ष) घटाकर शेष अवधि करीब 27 वर्ष के संबंध में उसकी सेवानिवृति तारीख को देय दैनिक वेतन के आधार पर नियमानुसार गणना कर उसे देय संचित निधि और अन्य सेवानिवृति लाभों (यदि कोई हों तो) का भुगातन अगले दो माह की अवधि में कर दिया जाये।

Leave A Reply

Your email address will not be published.