ब्रेकिंग
अनुराग जैन होंगे नीति आयोग के नए सीईओ, मुख्य सचिव पद को लेकर अटकलों पर लगा विराम म.प्र.विधानसभा में गूंजा मंदसौर के किसानों के लंबित मुआवजे का मुद्दा, विधायक विपिन जैन ने 2020 की अत... शादी कराने के नाम पर 36 वर्षीय युवक से ठगी, आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मंदसौर कोतवाली पुलिस ने 18 क्वार्टर देशी शराब जब्त मध्यप्रदेश ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द... एमडी तस्करी मामले में बाबू सिंधी गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी सलाखों के पीछे, नये के विरूद्ध कोतवाली पुलि... मध्यप्रदेश विधानसभा कार्य मंत्रणा समिति की बैठक संपन्न, विधानसभा अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट, आगामी वि... मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में भीषण हादसा: सेल्फी लेते समय ट्रक ने छह दोस्तों को कुचला, सभी की मौ... गधों को खिलाए गुलाब जामुन, अगले दिन भोपाल में हुई बारिश; मानसून मनाने की लोक मान्यता फिर चर्चा में मंदसौर कोतवाली पुलिस की कार्रवाईः तीन आरोपियों से धारदार छुरे जब्त, आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज

मध्य प्रदेश से विजय संकल्प अभियान शुरू करने की घोषणा, केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को चुनाव प्रबंधन समिति का संयोजक बनाया गया

भोपाल। भाजपा ने शनिवार को केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को आगामी मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपनी चुनाव प्रबंधन समिति का संयोजक बनाया है।
मध्य प्रदेश को लेकर भाजपा का यह बड़ा दावा माना जा रहा है। एक अनुभवी संगठन नेता, तोमर ने प्रदेश अध्यक्ष सहित पार्टी में विभिन्न पदों पर काम किया है। जिनके विभिन्न क्षेत्रीय क्षत्रपों के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध हैं।
तोमर ग्वालियर-चंबल क्षेत्र से भी आते हैं, जहां 2018 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस से हार के बाद भाजपा अपने प्रदर्शन को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। इसी क्षेत्र से ज्योतिरादित्य सिंधिया भी आते हैं। केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव को हाल ही में मध्य प्रदेश के लिए भाजपा का चुनाव प्रभारी बनाया गया था। भाजपा शासित राज्य में इस साल के अंत में राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम के साथ चुनाव होने की उम्मीद है। तोमर को मिली इस जिम्मेदारी के बाद कयासों का दौर शुरू हो गया है। दावा किया जा रहा है कि चुनाव के दौरान दिल्ली ही राज्य में भाजपा का चेहरा रहने वाला है।
बात दें कि कुछ दिन पहले केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के चाणक्य अमित शाह ने भोपाल में पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता की थी। इसके बाद भाजपा ने इस साल के अंत में होने वाले मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर एक विशेष अभियान शुरू करने का फैसला किया था। भाजपा की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष वी.डी. शर्मा ने बैठक के बाद कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों से पहले, शाह ने चुनाव की तैयारियों की गहन समीक्षा करने के बाद मध्य प्रदेश से विजय संकल्प अभियान शुरू करने की घोषणा की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.