ब्रेकिंग
किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर के जन्मदिन पर शुभकामनाओं का सिलस... आयुष्मान भारत के सीईओ अरविंद शाह ने मध्यप्रदेश में मरीजों के ईलाज में गड़बड़ करने वाले 2 हॉस्पिटल के व... पिपलियामंडी पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार भैंसोदामंडी नगर परिषद सीएमओ ने चुनाव से पूर्व दिखाई दबंगाई, नवनिर्माणाधीन भवन के विरुद्ध जारी किया न... अभिषेक आनंद भापुसे (2018) को पुलिस अधीक्षक मंदसौर नारकोटिक्स विभपाग का अतिरिक्त प्रभार मिला कृष्ण मंदिरों में आज गूंजेगा जय कन्हैया लाल की, जन्माष्टमी पर उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़, बांके-बिहार... भानपुरा पुलिस की सट्टा एक्ट के तहत कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई शेरगढ़ में 10 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा-प्रधानमंत्री श्री मोदी के जन्म दिवस पर 17 सितंबर को महाकाल महालोक म...

मध्य प्रदेश के सभी जिलों में 16 जुलाई से 14 अगस्त 2023 तक विकास पर्व

विकास पर्व का शुभारंभ बड़वानी से होगा

विकास पर्व में मुख्य रूप से विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास होगा

2 लाख करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का होगा लोकार्पण और भूमिपूजन

भोपाल l विकास पर्व का आयोजन 16 जुलाई से 14 अगस्त 2023 तक समस्त जिलों में मनाया जाएगा। इस दौरान विभिन्नय विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया जाएगा। विकास पर्व के दौरान जनसेवा यात्राओं, आम सभाओं का आयोजन और स्थानीय स्तर पर जनता के साथ संवाद के कार्यक्रम आयोजित होंगे।

विकास पर्व के दौरान प्रमुख लोकार्पण एवं भूमि पूजन

बीना रिफायनरी का विस्तार और केन बेतवा लिंक योजना के भूमिपूजन शिलान्यास, 7245 करोड़ की 15 सिंचाई परियोजनाओं का लोकार्पण, 36348 करोड़ की 13 सिंचाई परियोजनाओं का भूमि पूजन, 83 सीएम राइज स्कूलों का शुभारंभ, नव स्वीकृत मेडिकल कॉलेजों का भूमिभूजन, राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्ग एवं सड़क निर्माण के 21900 करोड रुपए से अधिक की लागत से 1207 कार्यों का भूमि पूजन, अमृत 2.0 अंतर्गत शहरी पेयजल परियोजनाओं 3000 करोड़ रुपए की राशि के कार्य, प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत लगभग 400000 हितग्राहियों का गृह प्रवेश, 10 नवीन महाविद्यालयों का भूमि पूजन एवं जल जीवन मिशन अंतर्गत 28471 करोड़ की राशि की 15450 समूह पेयजल परियोजनाओं का भूमि पूजन किया जाएगा।

विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत हितग्राहियों का सम्मेलन

विकास पर्व के दौरान विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत हितग्राहियों का सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। जिसके अंगर्तत गरीब कल्याण अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री भू अधिकार योजना, दीनदयाल रसोई योजना, मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना, जल जीवन मिशन, स्वामित्व योजना संबल योजना के विभिन्न कार्यक्रम। किसान कल्याण अंतर्गत प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना, मुख्यमंत्री कृषक ब्याज माफी योजना के कार्यक्रम। महिला सशक्तिकरण, युवा कल्याण रोजगार एवं स्वरोजगार कमजोर वर्ग कल्याण शिक्षा स्वास्थ्य और सुशासन के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.