ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश पुलिस में 9,662 पदों पर भर्ती को मंजूरी, 18 हजार पद भरने का लक्ष्य रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार एवं जिला खेल अधिकारी रुचि शर्मा के निर्देशन में ‘नशे से दूरी है ... भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि एनडीए सरकार छात्रों और युवाओं के भविष्य से जुड़े हर म... अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, 29.51 लीटर शराब जब्त, सुवासरा पुलिस की कार्रवाई अनुराग जैन होंगे नीति आयोग के नए सीईओ, मुख्य सचिव पद को लेकर अटकलों पर लगा विराम म.प्र.विधानसभा में गूंजा मंदसौर के किसानों के लंबित मुआवजे का मुद्दा, विधायक विपिन जैन ने 2020 की अत... शादी कराने के नाम पर 36 वर्षीय युवक से ठगी, आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मंदसौर कोतवाली पुलिस ने 18 क्वार्टर देशी शराब जब्त मध्यप्रदेश ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द... एमडी तस्करी मामले में बाबू सिंधी गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी सलाखों के पीछे, नये के विरूद्ध कोतवाली पुलि...

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा मध्य प्रदेश के कर्मचारियों को केंद्र के समान 42% महंगाई भत्ता मिलेगा

भोपाल। शिवराज सिंह चौहान ने आज कर्मचारियों को लेकर बड़ा ऐलान किया है। मध्य प्रदेश के कर्मचारियों को केंद्र के समान 42% महंगाई भत्ता मिलेगा। मध्य प्रदेश की सरकार ने कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। राज्य सरकार ने महंगाई भत्ते में बढ़ोत्तरी करके कर्मचारियों को केंद्र सरकार के कर्मचारियों के समकक्ष ला दिया है। अब राज्य के कर्मचारियों को 42 फीसदी महंगाई भत्ता मिलेगा।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि हमारी सरकार सदैव कर्मचारी हितैषी सरकार रही है। हमने कर्मचारियों के हितों में अनेक क्रांतिकारी फैसले किए हैं। पिछले दिनों घोषणा की थी कि राज्य के कर्मचारियों को केंद्र के समान महंगाई-भत्ता देंगे। हमने फैसला किया है कि केंद्र के समान 42 प्रतिशत महंगाई भत्ता जनवरी माह से ही देंगे। जनवरी से जून तक महंगाई भत्ते का एरियर समान किस्तों में दिया जाएगा। वे सभी कर्मचारी, जो छठवां वेतनमान प्राप्त कर रहे हैं, उनके महंगाई भत्ते में भी समानुपातिक वृद्धि की जाएगी।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि हमने वर्ष 2014 में यह फैसला भी किया था कि जिन कर्मचारियों ने 30 वर्ष की सेवा पूर्ण कर ली है, उन्हें तृतीय समयमान वेतनमान दिया जाएगा। हमने यह फैसला भी किया है कि जिन कर्मचारियों ने एक जुलाई 2023 तक अपनी सेवा के 35 वर्ष पूरे कर लिए हैं, उन कर्मचारियों को चतुर्थ समयमान वेतनमान भी दिया जाएगा।

शिवराज सिंह चौहान ने कहा, हमारी सरकार सदैव से कर्मचारी हितैषी सरकार रही है। कर्मचारियों के हितों में भी हमने अनेकों क्रांतिकारी फैसले किए हैं। पिछले दिनों हम ने घोषणा की थी कि हम राज्य के कर्मचारियों को केंद्र के समान महंगाई भत्ता देंगे। हमने फैसला किया है कि केंद्र के समान 42% महंगाई भत्ता हम जनवरी महीने से ही कर्मचारियों को मिलेगा। जनवरी से लेकर जून तक का एरियर तीन समान किस्तों में देंगे। वे सारे कर्मचारी जो छठवां वेतनमान ले रहे हैं, उनके महंगाई भत्ते में भी समानुपातिक वृद्धि की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.