ब्रेकिंग
अष्टमुखी श्री पशुपतिनाथ का भव्य छप्पन भोग श्रृंगार, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु; भक्ति के रंग में सज... कोतवाली पुलिस की जुआरियों पर बड़ी कार्रवाई, 1.46 लाख रुपये नकद बरामद, 17 आरोपियों के खिलाफ पब्लिक गेम... संस्कार नहीं है तो जीवन शून्य है-उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा, मल्हारगढ़ में सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय... सागर जिले की बंडा तहसील में नकली शराब से हुईं मौतों के मामले में मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देश पर ... सागर जहरीली शराब कांड पर जीतू पटवारी का सरकार पर हमला, बोले-शराब माफियाओं का कब्जा 4695 पदों की नई भर्ती पर घमासान, मध्यप्रदेश सरकार के गुड गवर्नेंस पर 9300 जनसेवा मित्रों के सवाल,“कु... सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी मंदसौर पुलिस ने अंतरराज्यीय बागरिया गैंग का किया पर्दाफाश, 5 राज्यों में 17 स्थानों पर नकबजनी की वार... उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा रविवार को भाजपा की जिला बैठक एवं कार्यशाला में होगें शामिल गरोठ के वार्ड एक मे सड़क के गड्ढों से परेशान जनता, धरने की चेतावनी

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियों, समीक्षा बैठक

Preparation for assembly elections in Madhya Pradesh intensified - Bhopal News in Hindi

भोपाल। मध्य प्रदेश में इसी साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग ने तैयारी तेज कर दी है। निर्वाचन आयोग का प्रतिनिधि-मंडल मध्यप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, पुलिस कमिश्नर भोपाल, इंदौर और पुलिस अधीक्षकों के साथ समीक्षा बैठक कर रहा है।

निर्वाचन आयोग के प्रतिनिधि-मंडल ने जेंडर रेशियो, ईपी रेशियो, मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन, मतदान केंद्रों की सुविधाओं, 18 साल की उम्र पूरी कर चुके युवाओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने, दिव्यांग मतदाता, थर्ड जेंडर मतदाता, दोहरी प्रवृष्टि वाले मतदाता, मृत मतदाताओं के नाम हटाने, संशोधन कराने, वोटर प्रतिशत बढ़ाने स्वीप गतिविधियाँ संबंधी कार्यों की जानकारी ली।

द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2023 की गतिविधियों, चेक पोस्ट बनाने, वर्ष 2018 के विधानसभा निर्वाचन और लोकसभा निर्वाचन 2019 के दौरान दर्ज हुए प्रकरणों के निराकरण सहित निर्वाचन से जुड़े अन्य बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की।

इससे पहले आयोग के प्रतिनिधि-मंडल ने प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन और राज्य पुलिस नोडल अधिकारी के साथ चर्चा की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.