भोपाल। झाबुआ जिले में आनलाइन ठगी की घटनाओं में इजाफा हो रहा है। ठगी करने वाले नए नए तरीके अपनाकर बैंक कस्टमर को अपना निशाना बना रहे हैं। ताज़ा घटनाक्रम में क्रेडिट कार्ड वेरीफिकेशन एवं कार्ड चालू करने के नाम पर OTP मांगा गया था, ओर OTP देते ही आवेदक, बैंक कस्टमर के खाते से एक बड़ी राशि निकाल ली गई, किंतु ठगी के शिकार व्यक्ति को जब मालूम हुआ तो उसने तुरन्त सायबर सेल से संपर्क किया, ओर उसे खोई हुई राशि वापस मिल गई। आनलाइन फ्राड के मामले में जिले के सायबर सेल द्वारा प्रेस को दी गई जानकारी अनुसार आनलाइन ठगी का शिकार हुए आवेदक पंकज कुमार तोमर के साथ किसी अज्ञात व्यक्ति ने क्रेडिट कार्ड वेरीफिकेशन एवं कार्ड चालू करने का बोलकर OTP मांगा, ओर जब आवेदक द्वारा OTP दे दिया गया तो ठगी करने वाले व्यक्ति के द्वारा आवेदक के खाते से रूपये 47,000/- की राशि निकाल ली गई। किंतु जैसे ही आवेदक को ठगी के बारे में पता लगा, उसने उसी समय सायबर सेल झाबुआ से संपर्क किया। सायबर सेल झाबुआ की पुलिस टीम द्वारा मामले में त्वरित रूप से कार्रवाई करते हुए संबंधित बैंक एवं वॉलेट से संपर्क कर आवेदक के खाते से धोखाधड़ी कर निकाले गए ₹ 47,000/- वापस उसके खाते में जमा करा दिए गए।
ब्रेकिंग
अष्टमुखी श्री पशुपतिनाथ का भव्य छप्पन भोग श्रृंगार, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु; भक्ति के रंग में सज...
कोतवाली पुलिस की जुआरियों पर बड़ी कार्रवाई, 1.46 लाख रुपये नकद बरामद, 17 आरोपियों के खिलाफ पब्लिक गेम...
संस्कार नहीं है तो जीवन शून्य है-उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा, मल्हारगढ़ में सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय...
सागर जिले की बंडा तहसील में नकली शराब से हुईं मौतों के मामले में मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देश पर ...
सागर जहरीली शराब कांड पर जीतू पटवारी का सरकार पर हमला, बोले-शराब माफियाओं का कब्जा
4695 पदों की नई भर्ती पर घमासान, मध्यप्रदेश सरकार के गुड गवर्नेंस पर 9300 जनसेवा मित्रों के सवाल,“कु...
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी
मंदसौर पुलिस ने अंतरराज्यीय बागरिया गैंग का किया पर्दाफाश, 5 राज्यों में 17 स्थानों पर नकबजनी की वार...
उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा रविवार को भाजपा की जिला बैठक एवं कार्यशाला में होगें शामिल
गरोठ के वार्ड एक मे सड़क के गड्ढों से परेशान जनता, धरने की चेतावनी