मंदसौर। मध्यप्रदेश के मंदसौर कलेक्टर दिलीप कुमार यादव की अध्यक्षता में साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक सुशासन भवन स्थित सभागार में आयोजित की गई। बैठक के दौरान कलेक्टर ने सभी विभागों को निर्देश देते हुए कहा कि सीएम हेल्पलाइन अंतर्गत अगर कोई विभाग शिकायत को नही देखता है तो विभाग के अधिकारी के विरुद्ध कार्यवाही होगी। इसके लिए सभी विभाग समय-समय पर शिकायत को देखें तथा उनका जवाब भी फिट करें। 27 जून को सभी ग्राम पंचायतों एवं सभी नगरीय परिषदों के वार्डों में ग्राम सभा होगी। इन ग्राम सभाओं में आयुष्मान कार्ड वितरित किए जाएंगे। इसके लिए सभी नगर परिषद सीएमओ एवं जनपद पंचायत सीईओ आवश्यक तैयारियां करें। यह कार्यक्रम 3 बजे आयोजित होगा। सभी विभाग प्रमुख 30 जून तक स्थानांतरण के प्रस्ताव भेजें। उसके पश्चात भेजे हुए प्रस्तावों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा। इसके लिए समय सीमा का विशेष तौर पर ध्यान रखें। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिले में झोलाछाप डॉक्टरों के विरुद्ध कार्यवाही करें तथा कार्यवाही से अवगत कराएं। बैठक के दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री कुमार सत्यम सहित सभी जिला अधिकारी मौजूद थे।
ब्रेकिंग
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया - “राहुल गांधी पार्ट टाइम नेता हैं।”
मंदसौर जिले में पुलिस ने 16 क्वार्टर देशी शराब के साथ आरोपी को पकड़ा
कर्तव्य की राह में सर्वाेच्च बलिदान, वीर पुलिसकर्मियों को शत-शत नमन-CM
मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस कार्रवाई; दो महिलाओं सहित छः आरोपी कपड़ाएं, सड़क हादसे में यु...
दशहरा पर रावण की पूजा होगी, मंदसौर रावण की पत्नी मंदोदरी का मायका, दामाद मानकर महिलाएं करती हैं घूं...
विजयादशमी पर्व-शस्त्र-पूजन सुरक्षा और स्वतंत्रता के प्रति सम्मान का प्रतीक: मुख्यमंत्री डॉ. यादव / प...
अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर 5 राउंड फायरिंग वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद, 3 अज्ञात आरोपियों के ख...
मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, छह मामलों में शराब जब्त; चाकूबाजी के मामले में...
ग्वालियर हादसे में बड़ी कार्रवाईः CSP हटाए गए, 3 थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी निलंबित
मंदसौर में अवैध शराब पर शिकंजे की तैयारी, पिछले माह कलेक्टर के दो पत्रों से प्रशासन सक्रिय, 8 आबकारी...