ब्रेकिंग
अनुराग जैन होंगे नीति आयोग के नए सीईओ, मुख्य सचिव पद को लेकर अटकलों पर लगा विराम म.प्र.विधानसभा में गूंजा मंदसौर के किसानों के लंबित मुआवजे का मुद्दा, विधायक विपिन जैन ने 2020 की अत... शादी कराने के नाम पर 36 वर्षीय युवक से ठगी, आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मंदसौर कोतवाली पुलिस ने 18 क्वार्टर देशी शराब जब्त मध्यप्रदेश ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द... एमडी तस्करी मामले में बाबू सिंधी गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी सलाखों के पीछे, नये के विरूद्ध कोतवाली पुलि... मध्यप्रदेश विधानसभा कार्य मंत्रणा समिति की बैठक संपन्न, विधानसभा अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट, आगामी वि... मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में भीषण हादसा: सेल्फी लेते समय ट्रक ने छह दोस्तों को कुचला, सभी की मौ... गधों को खिलाए गुलाब जामुन, अगले दिन भोपाल में हुई बारिश; मानसून मनाने की लोक मान्यता फिर चर्चा में मंदसौर कोतवाली पुलिस की कार्रवाईः तीन आरोपियों से धारदार छुरे जब्त, आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज

मध्यप्रदेश में नगरीय निकायों एवं त्रि-स्तरीय पंचायतों के उप‍निर्वाचन 13 जून को मतदान होगा

भोपाल। मध्यप्रदेश में एक बार फिर चुनावों का ऐलान किया गया है। राज्य निर्वाचन आयोंग ने नगरीय निकायों एवं त्रि-स्तरीय पंचायतों के उप‍निर्वाचन के चुनावी कार्यक्रम की घोषणाा कर दी है। जारी आदेश के अनुसार 13 जून को मतदान कराया जाएगा। चुनावी कार्यक्रम की घोषणा के बाद संबंधित क्षेत्र में आदर्श आचरण संहिता लागू कर दी गई है।

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 23 मई से निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन और नाम निर्देशन-पत्र प्राप्त करने का कार्य शुरू किया जाएगा। वही 30 मई नाम निर्देशन-पत्र लेने की अंतिम तारीख होगी। 31 मई को नाम निर्देशन पत्रों की जाँच की जाएगी। वही नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 2 जून होगी। और इसी दिन निर्वाचन के प्रतीकों का आवंटन किया जाएगा। 13 जून को नगरिय निकायों में सुबह 7 से शाम 5 बजे तक मतदान होगा तो वही पंचायतों में सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा।

मतगणना की बात करे तो नगरीय निकायों के मतों की मतगणना 16 जून की सुबह 9 बजे से होगी। वही पंच पद के की मतगणना मतदान के तुरंत बाद होगी। सरपंच, जनपद पंचायत एवं जिला पंचायत सदस्य के लिये विकासखण्ड मुख्यालय पर ईव्हीएम से मतगणना 17 जून को सुबह 8 बजे से होगी। पंच पद के निर्वाचन परिणाम की घोषणा 19 जून को, सरपंच और जनपद पंचायत सदस्य के निर्वाचन परिणाम की घोषणा 17 जून को और जिला पंचायत सदस्य के निर्वाचन परिणाम की घोषण 19 जून को की जायेगी। पंच का निर्वाचन मतपत्र और मतपेटी तथा सरपंच, जनपद एवं जिला पंचायत सदस्य के लिये ईवहीएम से निर्वाचन होगा।

नगरीय निकायों में 11 पार्षदों का निर्वाचन होगा। नगरीय निकाय सतवास जिला देवास, जौरा जिला मुरैना, बिलहरा और बादरी जिला सागर, सतना, बुढ़ार जिला शहडोल, छिन्दवाड़ा, डोंगरपरासिया जिला छिन्दवाड़ा, रतनगढ़ जिला नीमच, शाहपुर जिला बुरहानपुर और मंदसौर के एक-एक वार्ड में पार्षद का निर्वाचन होगा।

त्रि-स्तरीय पंचायतों में 2 जिला पंचायत सदस्य, 5 जनपद पंचायत सदस्य, 68 सरपंच और 12 हजार 571 पंच पद के लिये निर्वाचन होगा। जिला पंचायत सदस्य का निर्वाचन पन्ना और सतना जिले के एक-एक वार्ड में होगा। जनपद पंचायत सदस्य का निर्वाचन जिला टीकमगढ़, डिंडौरी एवं रायसेन में एक-एक और शहडोल में दो वार्ड में होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.